Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2019

प्रधान जी नहीं रहें

रविवार होने के नाते रात में देर से सोया था, काफी तेज बारिश हो रही है रात में लगभग सुबह 4:00 बजे नींद आई, सुबह-सुबह 3-4 बार फोन की घंटी बजती है लेकिन अज्ञात काल होने की वजह से उठाने का मन नहीं था फिर भी बड़ी मुश्किल से उठाया ,फोन पर मेरे गांव के चाचा जी अजय जो कि प्रधान बाबा के लड़के है उन्होंने पूछा,  "कहा हो "? और आगे बतायें मेरे पिताजी नहीं रहे ।यह  सुनकर  मन बेहद ही भयभीत हो गया ,पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब बताया छोटे अनुज राकेश ने अभी अभी जानकारी दिया है। शायद मेरा विश्वास सच में बदल गया मैं तो एकदम दंग रह गया कैसे इतनी बड़ी घटना हो गई ?माता जी को फोन किया, उन्होंने  भी बताया प्रधान जी नहीं रहे , प्रातः सुबह सुबह तख्ते से गिरे और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले काल के गर्त में समा गयें ,3 दिन पहले अर्जुन चौहान चाचा की पत्नी भी नहीं रही, उन्हें भी अस्पताल नहीं पहुंचायाँ जा सका, शायद उनकी मृत भुखमरी और क्षय रोग से हुई थी पैसों के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाई थी वो, अपने पीछे 4 बच्चे छोड़ गई हैं।  पूर्व प्रधान विंध्याचल बाबा को क्या हुआ था अभी तक कोई ...

स्वतंत्रता दिवस विशेष

स्वतंत्रा दिवस की सबको बधाई, असीम सौंदर्य ,सांस्कृतिक विविधताओं के ताने-बाने ,आध्यात्मिक तथा सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर इस भारत भूमि को हम नमन करते हैं।भारत की रक्षा करते हुए जिन महापुरुषों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया आज हम उनको तहे दिल से नमन करना चाहते हैं । जो उद्देशिका में पहला शब्द आता है "हम भारत के लोग" में क्या केवल हिंदू आता है? या वे सब लोग आते हैं जो भारत को बनाने में कहीं ना कहीं योगदान दे रहे हैं ?लेकिन आज देश में एक ऐसी भावना जग गई है जिसमें हम हिंदू और मुस्लिम तथा अन्य अल्पसंख्यक वर्गों में बांट दिए गये है। यहां तक कि एक ही परिवार में बहुत सारे वर्ग पनप रहे हैं , आज सभी की भावनाओं को एक कट्टर राष्ट्रवादी पार्टी छद्दम राष्ट्रवाद की तरफ ले जा रही है जिसमें सिर्फ और सिर्फ एक धर्म विशेष को आगे करके अन्य धर्मों को नीचा दिखाया जा रहा है ? दंगाई भीड़ ने पहलू खान, दरोगा सुनील कुमार सिंह को मार दिया और सजा किसी को नहीं होती क्योंकि कहीं ना कहीं धर्म विशेष के फर्जी राष्ट्रवादी लोग इससे जुड़े होते हैं जो अपने फायदे के लिए किसी को भी मार सकते हैं। मंजूर अहमद ने कहा है...

बहुजनों के खिलाफ बहुजन

आरएसएस और बीजेपी अपने नरम और गर्मवादी रुख के कारण बहुजनों को बहुजनों के विरुद्ध लड़ाने में सफल हुई हैं। बीजेपी के लोगों ने बहुजन की बढ़ती ताकत को पहचाना और एक बहुजन को दूसरे बहुजन के खिलाफ शाम दंड भेद लगाकर खड़ा कर दिया ,इसमें इनकी संघी विचारधारा बिल्कुल सफल रही, जैसे उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बहुजन केशव प्रसाद मौर्य को चेहरा बना करके लड़ा गया, लेकिन मुख्यमंत्री बाबा जी बनें, इसी तरह से अनुप्रिया पटेल ,नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, रामदास अठावले इत्यादि बहुजन के चेहरे हैं जिन्हें मुखौटा बनाया गया । नार्थईस्ट में ये लोग गाय खाने की अनुमति देते हैं , किंतु उत्तर भारत में इसका विरोध भी करते हैं,इसी लचीलेपन के कारण  इतना बड़ा महागठबंधन होने पर भी उत्तर प्रदेश में जीत की जगह हार मिली । 26 साल पहले इटावा में पहली बार बसपा संस्थापक कांशीराम जी उपचुनाव में जीतकर संसद पहुंचे थे ,इसमें उनकी मदद माननीय मुलायम सिंह यादव ने किया था, यह चुनाव 1991 में हुआ था । 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद भी मुलायम सिंह यादव और कांशी राम ने 1993 में गठबंधन करके बहुजनों की सरकार...

धारा 370 हटाना बीजेपी की एक सोची समझी रणनीति है जो 19 जून 2018 को गठबंधन तोड़ने के समय बनी थी

 आज गृह मंत्री अमित शाह जी ने धारा 370 हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश किया ,जिसके कई पहलू हैं सबसे बड़ा पहलू यह है कि यह बीजेपी की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा था, जिसे विपक्ष बिल्कुल समझने में नाकाम रहा, यह योजना 19 जून 2018 को बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन टूटने के समय हो गई थी, जिस के लक्षण मार्च 2018 से ही दिखने लगे थे जब जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री हसीब ड्राबू को कैबिनेट से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने कश्मीर को एक "सामाजिक मुद्दा" माना था जिससे पीडीपी खासे नाराज थी, उन पर बीजेपी की तरफ अधिक झुकाव को लेकर के  कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। यह एक साफ संदेश था कि बीजेपी और पीडीपी आपस में ज्यादा दिन तक गठबंधन नहीं कर पाएंगी।उस समय गवर्नर  एन एन बोरा थे बीजेपी ने गठबंधन तोड़कर के जम्मू कश्मीर में 20 जून राज्यपाल शासन लागू कर दिया, यह बीजेपी का एक मास्टर स्ट्रोक था अमरनाथ यात्रा तक राज्यपाल एनएन वोहरा का कार्यकाल बढ़ाया गया । खंड 92 के अंतर्गत राज्यपाल शासन जम्मू कश्मीर में लगाया गया ,यह पहली बार नहीं है जब जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया गया हो ,पिछले चार...

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...