Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2019

"राजा मांडा" विश्वनाथ प्रताप सिंह :विभाजनकारी या हीरो ?

 25 जून 1931 को विश्वनाथ प्रताप जी का जन्म इलाहाबाद में हुआ था बाद में इन्हें राजा मांडा ने गोद ले लिया। इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कला वर्ग से स्नातक तथा कानून की पढ़ाई की  ।1947 से 1948 तक ये  छात्रसंघ संघ के उपाध्यक्ष रहे, इनसे श्रीमती इंदिरा गांधी बहुत प्रभावित थी , उन्होंने इन्हें 9 जून 1980 से 19 जुलाई 1982 तक उत्तर प्रदेश का 12वां मुख्यमंत्री भी बनाया। 1975 से 1977 में  इमरजेंसी देश में लगा दी गई , लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने "जनता पार्टी" बनाया जिसके अध्यक्ष चंद्रशेखर थे यह पार्टी 1977  में बनी थी बाद में जनता पार्टी सत्ता में आई लेकिन प्रधानमंत्री बनने के होड़ में  यह पार्टी खत्म हो गई इससे कई अन्य पार्टियों का जन्म हुआ। चंद्रशेखर बिल्कुल बी पी सिंह को पसंद नहीं करते थे । 1984 में फिर से कांग्रेस की सरकार आती है और राजीव गांधी प्रधानमंत्री की शपथ लेते हैं, इन्हें  31 दिसंबर 1984 से 23 जुलाई 1987 तक के लिए वित्त मंत्री बना दिया गया इस दौरान इन्होंने लाइसेंस राज को भी खत्म किया ,पहले कुछ ही लोगों को कपड़ा बनाने का, टीवी बनाने का लाइसेंस...

आखिर हम जेएनयू का विरोध क्यों कर रहे हैं ????

गांधी के देश में, बुद्ध के देश में, अंबेडकर के देश में ,भारत भूमि छात्रों के खून से लाल हो रही है यह कहाँ का न्याय हैं ?,इलाहाबाद के बाद बीएचयू ,बीएचयू के बाद जेएनयू ,जेएनयू के बाद कल कोई मेडिकल कॉलेज होगा ,हो सकता है कोई विद्यार्थी आपके घर का भी हो जिसका खून इस धरती के रंग को लाल कर दे, इसी तरह चलता रहा तो भारत की धरती सुनहरी नहीं रह जाएगी ,सरकार के द्वारा ही लाल कर दी जाएगी, वो भी मासूम विद्यार्थियों के खून से । जरूरतमंदों के लिए मुफ्त में शिक्षा दी जाए तो क्या दिक्कत है ? यहां दिल्ली के पूरे हॉस्पिटल निशुल्क चल रहे हैं तो क्या वह भी भीख है धन्ना सेठो तुम्हारी नजरों में होगा भीख  पर हम उसे अपना हक कहते हैं, क्योंकि सरकार का जो भी बजट है उसमें हर एक भारतीय किसी न किसी तरीके से योगदान देता है अतः इन पैसों पर उसका भी अधिकार है ।जो लोग कहते हैं फला  व्यक्ति मेरे टैक्स पे पल रहा हैं उनको मैं बता देना चाहता हूं हर एक व्यक्ति सुबह से शाम तक कुछ भी खरीदता है कुछ भी इनकम करता है तो उसमें भी टैक्स जरूर देता है चाहे विद्यार्थियों  हो, चाहे विधायक हो ,चाहे सांसद हो ,चाहे अंबानी ...

भारत की पहली लिखित अमर प्रेम व सरदार के साहस की कहानी "उसने कहा था"

 यह प्रथम विश्व युद्ध की कहानी है प्रथम विश्व युद्ध के लगभग 25 साल पहले अमृतसर का दृश्य होता है उस समय ज्यादा वाहन नहीं थीं,  प्रायः एक्के चला करते थे शहर और ग्रामीण प्रवेश में बहुत ज्यादा बोलियों का अंतर हुआ करता था यह हिंदी की पहली प्रेम कहानी है जो अमृतसर से शुरू होकर के फ्रांस और बेल्जियम के युद्ध में खत्म होती है लड़के और लड़की का मिलन ,चौक की दुकान पर होता है लड़के के बाल बड़े होते हैं जिससे पता चलता है वह सीख है तथा लड़की का पजामा ढीला होता है जिससे  पता चलता है वह सीखनी है दुकानदार बहुत ज्यादा व्यस्त होता है नोटों को गिनने में,  जो लड़का 12 साल का होता है , वह लड़की से  पूछता है तेरा घर कहां है? नायिका उत्तर देती है मगरे में !और नायिका पूछती है तेरा घर कहां है? मांझे में !बाद में दोनों को पता चलता है दोनों अपने मामा के घर आए हुए हैं ,तब तक दुकानदार फ्री हो जाता है और दुकानदार लड़के को दही दे देता है और दोनों कुछ दूर जाते हैं, लड़का रुकता है और उस नायिका से पूछता है यह बता, "तेरी कुड़माई हो गई ?" अर्थात तुम्हारी सगाई हो गई है क्याँ, नायिका आंखें चढ़ा करक...