Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2019

सरकार की नीतियों के विपक्ष में मेरा लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में दिया गया भाषण

असली लोकतंत्र तो सिर्फ भारत के विश्वविद्यालयों ,मेडिकल कॉलेजो में जिंदा है बाकी तो ट्रोलतंत्र और खाकीतंत्र दिखाई देता है आप यदि किसी भी सरकार की नीति की आलोचना करते हैं चाहे वह सोशल मीडिया हो ,चाहे वह पब्लिक हो हर जगह आपको आलोचना  ही नही झेलनी पड़ती है  बल्कि बेतुके कमेंट किए जाते हैं  जिनकी कोई वैल्यू नहीं होती है , आज मैंने लेडी हार्डिंग में मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 के विपक्ष में भाषण दिया ,मुझे इस मेडिकल कॉलेज में तीसरी रैंक मिली तमाम प्रोफेसर ,डॉक्टर ,नर्सिंग स्टाफ, मल्टी टास्किंग स्टाफ इत्यादि लोगों के मध्य मैंने डिबेट किया जिस के कुछ अंश इस तरह  हैं मेरे लिए तब तक मोटरयान विधेयक सही हैं जब तक कि मेरा 10,000 का चालान नहीं कर दिया जाता! भारत विविधताओं का देश है यहां पर बोलियां अलग-अलग हैं आय का सोर्स अलग अलग है आय अलग अलग है, तो पूरे राष्ट्र में एक जैसा एमवी एक्ट कैसे लगाया जा सकता है? आप दिल्ली से तुलना करेंगे ,बिहार ,झारखंड की आय तो आपको जमीन आसमान का अंतर मिलेगा, तो फिर पूरे राष्ट्र में एक समान् बढे हुए जुर्माने का पालन  कैसे हो सकता है आप लोगों क...

मोदी जी की ह्यूस्टन रैली मांत्र ट्रम्प का चुनाव प्रचार बन के रह गई

मोदी जी वैश्विक नेताओं का स्वागत करने प्रोटकॉल तोड़ हवाई अड्डों पर जाते रहते हैं। कल ह्यूस्टन में उनका स्वागत करने क्रिस्टोफर ओल्सेन आयें,सबसे नीची रैंक वाले हैं- भारत में केंद्रीय उप मंत्री तक की रैंक नहीं है इनकी, तो प्रोटोकॉल तोड़ने की बात करना ही बड़ा ही हास्य पद होगा। बज रहा है ना घंटा? माफ़ करें. डंका?  चुनाव प्रचार हो रहा है वो  भी डोनाल्ड ट्रम्प का है.. जितना पैसा खर्च हो रहा हैं वो आरबीआई का है भारतीय आवाम का है। सबसे ज़रूरी बात ये है कि भारत में सड़क छाप गोदी मीडिया के  एंकर और अंधभक्त तालियां बजा रहें हैं  ह्यूस्टन लोकल मीडिया ने भी ख़ास तबज्जह नहीं दिया शिवाय की भारत की मीडिया।अगर यही काम ट्रम्प भारत में करते तो अमेरिकी ध्यान ना देते ,इसे आप नौवां आश्चर्य कहें या विदेश नीति के मानकों का धाराशाही होना पर सचमुच वैश्विक स्तर पर ऐसा पहली बार देखा गया:  ह्यूस्टन स्टेडियम में भारतीय प्रधानमंत्री ने नारा लगाया, 'अबकी बार  ट्रंप   सरकार' क्या इस तरह से किसी अन्य देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भारत में आकर मोदी जी के लिए प्रच...

कुंज गली नहिं साँकरी : एक सारांश

आज प्रोफेसर अनीता गोपेश मैम से मिलने का मौका मिला जिनका मैं 2005 से 2008 तक स्नातक का छात्र रहा हुँ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्राणी विज्ञान की प्रोफेसर हैं ,उन्होंने अभी एक उपन्यास लिखा जिसका नाम है "कुंज गली नहीं साँकरी", इसमें इन्होंने महिलाओं की समस्याओं को उजागर किया है उपन्यास के पहले पेज पर लिखती हैं, "मां और मौसीयों के उस पीढ़ी को समर्पित जिन्हें अपने मन का जीवन जीने को नहीं मिला" । गोपेश मैम इस उपन्यास के माध्यम से बताना चाहती हैं की बनारस में पहले लड़कियों को बिना उनकी इच्छा के अत्यंत ही कम उम्र में शादी विवाह कर दिया जाता था जिसमें सिर्फ पुरुष की इच्छा जानी जाती थी,यही नहीं वो महाभारत पर भी चोट करते  हुए कहती हैं द्रोपदी की शादी करते समय क्या कभी उनकी इच्छा उनके पिता ने पूछी थी, रामायण पर चोट करते हुए कहती हैं की, "सीता को वन भेजना केवल पुरुष की इच्छा से हुआ था जिसमें उनकी कोई इच्छा नहीं थी" । अक्सर करके हम देखते हैं गांव में बहुत सी महिलाएं कभी भी ट्रेन में सफर तक नहीं कर पाती हैं जबकि उनके पति हमेशा इधर-उधर जाया करते हैं ,उनका लंदन पेरिस क...

RIP डॉ0 देवेन दत्ता

बंगाल में डॉक्टर पर हमले की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन बीजेपी शासित प्रदेश असम में डॉक्टर को भीड़ द्वारा मार दिया जाता है, मॉब लिंचिंग कर दी जाती है फिर भी आज आप अपना फेसबुक या ट्विटर अकाउंट काला नहीं करते है क्योंकि आज का डॉक्टर समाज भी सत्ता और विपक्ष में बट चुका है ,विपक्ष तो फिर भी ठीक है सत्ता पक्ष का साथ देता है ऐसे मौकों पर एकत्र हो जाता है, लेकिन  भक्तों से आप उम्मीद मत करिए, चाहे इन्हें भविष्य में कितनी भी दिक्कत हो , लेकिन ए कहीं ना कहीं प्रमाणित कर देंगे कि लिंचिंग डॉक्टरों  की आज से नहीं नेहरू जी के समय से हो रही है, भले ही वो नेहरु जी का शासन कभी नहीं देखे हो लेकिन हर घटना ,हर अपराध की जिम्मेदारी सिर्फ नेहरु जी की है, मैं सबके लिए ऐसा नहीं कह रहा हूं लेकिन ज्यादातर लोग इसी कैटेगरी के हैं अन्यथा आज विरोध में कम से कम कैंडल मार्च तो जरूर निकलता लेकिन किसी भी मेडिकल कॉलेज से कैंडल मार्च की फोटो तक नहीं आ रही है क्योंकि मारा गया डॉक्टर बीजेपी शासित प्रदेश में था, राष्ट्रीय मीडिया  से उम्मीद करना ही बेमानी होगीं, ओ केवल थरथर्ता पाकिस्तान ,कांपता इमर...