बंगाल में डॉक्टर पर हमले की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन बीजेपी शासित प्रदेश असम में डॉक्टर को भीड़ द्वारा मार दिया जाता है, मॉब लिंचिंग कर दी जाती है फिर भी आज आप अपना फेसबुक या ट्विटर अकाउंट काला नहीं करते है क्योंकि आज का डॉक्टर समाज भी सत्ता और विपक्ष में बट चुका है ,विपक्ष तो फिर भी ठीक है सत्ता पक्ष का साथ देता है ऐसे मौकों पर एकत्र हो जाता है, लेकिन भक्तों से आप उम्मीद मत करिए, चाहे इन्हें भविष्य में कितनी भी दिक्कत हो , लेकिन ए कहीं ना कहीं प्रमाणित कर देंगे कि लिंचिंग डॉक्टरों की आज से नहीं नेहरू जी के समय से हो रही है, भले ही वो नेहरु जी का शासन कभी नहीं देखे हो लेकिन हर घटना ,हर अपराध की जिम्मेदारी सिर्फ नेहरु जी की है, मैं सबके लिए ऐसा नहीं कह रहा हूं लेकिन ज्यादातर लोग इसी कैटेगरी के हैं अन्यथा आज विरोध में कम से कम कैंडल मार्च तो जरूर निकलता लेकिन किसी भी मेडिकल कॉलेज से कैंडल मार्च की फोटो तक नहीं आ रही है क्योंकि मारा गया डॉक्टर बीजेपी शासित प्रदेश में था, राष्ट्रीय मीडिया से उम्मीद करना ही बेमानी होगीं, ओ केवल थरथर्ता पाकिस्तान ,कांपता इमरान बस यही समाचार आपको दिखाएंगे।
यह मै मानता हूं कि मांब लिंचिंग की घटनाएं पहले भी हो रही होंगी, लेकिन जब से मैंने होश संभाला है मुझे सबसे ज्यादा बीजेपी के शासन में माब लिंचिंग घटनाएं देखने को मिली , सबसे पहले मुस्लिमों को मारा गया तो आप खुश थे, दलितों को मारा गया तो आप खुश थे इसके बाद ऐसे ही यसआई सुबोध कुमार सिंह को मारा गया तो आप ने फूल मालाओं से हत्यारों का स्वागत किया ,लेकिन अब डॉक्टरों को मारा जा रहा है, क्या आप भी उनका स्वागत करेंगे यदि ऐसा है तो बिल्कुल आप का ईमान बिक चुका है आप अपने आपको डॉक्टर नहीं बल्कि एक पार्टी विशेष का कार्यकर्ता मात्र समझिए जिसके विचारों पर चलना है ,और आपको मलाई खानी है
RIP_डॉ0_देवेन_दत्ता
73 साल का अकेला डॉक्टर और कुत्तों की तरह उसपे झुण्ड में टूट पड़े समाज के गीदड़।
अभी हाल ही में सरदार हॉस्पिटल में जेडीयू के विधायक जितेंद्र कुमार एक डॉक्टर को धमकी देते नजर आए !डॉक्टर का विधायक के सामने करबद्ध,निरीह तस्वीर। प्रतीत होता था कि चरणों में अब गिरे तब गिरे,गर कैमरा न होता तो शायद पैर स्लिप भी हो जाता। दरअसल डॉक्टरों के पैर के नीचे जमीन है भी नही। जमीन एकता की। जमीन एकजुटता की। जमीन डट के प्रबल,संपूर्ण,निर्णयी विरोध की। हमे सिर्फ आदत ही नही पड़ गयी है RIP लिखने की,निंदा करने की बल्कि लत भी लग गयी है, स्वाभिमान से समझौते की! नालंदा,दरभंगा से दूर है और असम, बिहार से अतिदूर।डाक्टर,अब डाक्टर रहे भी कहाँ? पहले दलित हैं,सवर्ण हैं।फिर उसमें भी ब्राह्मण,भूमिहार,राजपूत,लाला। यादव,कोइरी,कुर्मी,बनिया, राजभर, प्रजापति,फिर हिन्दू मुस्लिम डाक्टर तो है ही नही। रही सही कसर,चमचों और भक्तों के वर्गीकरण ने पूरा कर दिया! सबको बारी-बारी एक ही तरह का इलाज दिया जा रहा है और वह है मांब लीचिंग। हैसियत हमारी हाशिये पर है। औकात इसी से पता लगा जब एक डॉक्टर को मौत की नींद सुला दिया गया ।
कश्मीर,पाकिस्तान,370,तीन तलाक,राममंदिर ये सब बेईमानी है साहब। जब तक आपके डॉक्टर इस कदर असुरक्षित रहेंगे। खौफ का मंज़र देख के आपके आँखों में मोतियाबिंद क्यों हो जाता है? आम जनता! वाह तेरा क्या कहना? तुम्हारे मर्दानगी का तो कोई जवाब ही नही। मुंह में ताले पड़ जाते और हाथ जुड़ जाते हैं सरकार के सामने।क्यों नही पूछते अपने माईबाप सरकार से कि हमको चूस रहे हो तो फिर हमारे ईलाज को सुविधारहित अस्पताल में बिन दवाइयों के डाक्टर को विकलांग बना कर क्यों बैठाया है?
आप उस सारे मुकदमे उठा कर के देख लीजिए जिन्होंने डॉक्टरों को मारा है जिनके खिलाफ डॉक्टरों ने एफ आई आर दर्ज कराई है , कितने लोगों को फांसी की सजा हुई ,कितने लोगों को उम्र कैद की सजा हुई ,शायद एक भी नहीं मिलेगा सवाल तो हमें अपने सत्ता के शीर्ष पर बैठे उन चिकित्सकों से पूछना है जो विरोध के नाम पर सिर्फ एक लेटर पैड पर दो-चार शब्द लिख करके सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं और सभी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं
शायद हम लोगों से कम पढ़ा लिखा एक तहसीलदार होता है आप कभी गौर कीजिएगा कितनी घटनाएं उसके साथ इस तरह की होती हैं वह भी प्रतिदिन लोगों की समस्या सुनता हैं लेकिन उसको जो सुविधाएं मिली हैं जो उसके लिए रक्षात्मक कानून हैं वो शायद हमसे ज्यादा बेहतर हैं। हमारे कॉल करने पर शायद एक पुलिस भी जल्दी सुनती नहीं ,लेकिन एक तहसीलदार या यह ब्लॉक लेवल का कोई अधिकारी फोन कर दे तो तुरंत खुशी खुशी पहुंच जाते हैं क्योंकि उन्होंने अपने आपको उसका काबिल बनाया है सरकार ने उन्हें शक्तियां दी हैं ,लेकिन हमें कब मिलेगा सरकारी संरक्षण जिससे हम लोगों पर इस तरह की लिंचिंग की घटनाएं न हो।
उम्मीद है चिकित्सक बिरादरी में एकजुटता आएगी और जगह-जगह इस तरह की हो रही घटनाओं का विरोध होगा तथा इससे बचने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे , हमें भी डीएम की तरह सरकारी सुरक्षा प्राप्त होंगी।

Rip#dr.deven dutta
ReplyDelete