जिस अंबेडकर जी को घर घर पहुंचने में 70 साल से ऊपर का समय लग गया और जिन्हें ज्यादातर लोग केवल आरक्षण तक सीमित कर देते थे, आज एक संप्रदायिक कानून ने उन्हें सभी घरों के चौखटों तक पहुंचा दिया, महिलाएं ,बच्चे ,हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई सभी लोग अंबेडकर जी की तस्वीर को लेकर के बड़े गर्व के साथ 40 साल के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन कर रहे हैं ! दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन लाल बताते हैं "इसी तरह का कानून हिटलर ने 1933 में लाया था और 15 सितंबर 1935 में यह कानून जर्मनी में एक्शन में आया, इसे न्यूरेमबर्ग ला कहते हैं जिसमें यहूदियों को देश का नागरिक नहीं माना गया, इस कानून के माध्यम से हिटलर ने लाखों यहूदियों की हत्या कंसंट्रेशन कैंप में करा दी थी आज वही चरमपंथि लोग भारत में करना चाहते हैं" मेरा एक ख्वाब था कि अंबेडकर की चर्चा हर एक घर से लेकर के भारत के शीर्ष घरानोंं तक होना चाहिए और आज मैं यह ख्वाब पूरा होता हुआ देख रहा हूँ, मैंने देखा तमाम ऐसे लोगों को जो कभी अंबेडकर जी की बात नहीं करते थे आज उनकी तस्वीर लिए आंदोलन कर रहे हैं तथा उनके द्वारा दिए गए संविधान को घर...