Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2019

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में "स्वच्छ भारत मिशन "का जागरूकता अभियान

गांधी के तमाम विचारों में से भाजपा ने सिर्फ स्वच्छता को चुना और गांधी जी को लगभग सफाई कर्मचारी तक सीमित कर दिया । गांधीजी उदारवादी लोकतंत्र सर्वधर्म समभाव (जिसे भारत में धर्मनिरपेक्ष कहा जाता है) ग्रामीण स्वराज, नैतिकता,स्वरोजगार जैसे गांधीवादी मूल्यों की बात करने वाले गांधीजी को आज वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसके लिए वास्तव में वे हकदार हैं अभी आम चुनावों के दौरान एक मध्य प्रदेश की सांसद महोदया ने गांधी जी की हत्या करने वाले गोडसे को  देशभक्त करार दे दिया  जिससे भारत के तमाम लोग सहमत भी हैं  इससे बड़ी विडंबना नहीं हो सकती है। छुआछूत को गांधीजी हिंदू समाज का अपराध मानते थे इसको समाप्त करने के लिए उन्होंने अपना मैला खुद उठाने की परंपरा शुरू करने की कोशिश की हालांकि भारतीय समाज इसके लिए तैयार नहीं था गांधी जी के तमाम प्रयासों के बावजूद छुआछूत एक 21वी सदी में भी व्याप्त है बीजेपी का यह एक अच्छा कदम माना जा सकता है  प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान चलाया और राजपथ पर वाकाथन किया, ऐसा ही एक  वाकाथन लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में छ...