गांधी के तमाम विचारों में से भाजपा ने सिर्फ स्वच्छता को चुना और गांधी जी को लगभग सफाई कर्मचारी तक सीमित कर दिया । गांधीजी उदारवादी लोकतंत्र सर्वधर्म समभाव (जिसे भारत में धर्मनिरपेक्ष कहा जाता है) ग्रामीण स्वराज, नैतिकता,स्वरोजगार जैसे गांधीवादी मूल्यों की बात करने वाले गांधीजी को आज वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसके लिए वास्तव में वे हकदार हैं अभी आम चुनावों के दौरान एक मध्य प्रदेश की सांसद महोदया ने गांधी जी की हत्या करने वाले गोडसे को देशभक्त करार दे दिया जिससे भारत के तमाम लोग सहमत भी हैं इससे बड़ी विडंबना नहीं हो सकती है। छुआछूत को गांधीजी हिंदू समाज का अपराध मानते थे इसको समाप्त करने के लिए उन्होंने अपना मैला खुद उठाने की परंपरा शुरू करने की कोशिश की हालांकि भारतीय समाज इसके लिए तैयार नहीं था
गांधी जी के तमाम प्रयासों के बावजूद छुआछूत एक 21वी सदी में भी व्याप्त है
बीजेपी का यह एक अच्छा कदम माना जा सकता है प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान चलाया और राजपथ पर वाकाथन किया, ऐसा ही एक वाकाथन लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में छात्राओं , आवासीय चिकित्सक एवं शिक्षकों द्वारा किया गया ,जो 2 अक्टूबर के दिन नहीं बल्कि 28 सितंबर को किया गया जिसका उद्देश्य था सफाई करना सिर्फ 1 दिन का कार्य नहीं है केवल 2 अक्टूबर का नहीं है ,बल्कि अन्य दिन भी करना चाहिए। साथ ही साथ "प्लास्टिक को मना करें स्वास्थ्य को हाँ करें" ,दवाई से नाता तोड़ो सफाई से नाता जोड़ो, गांधी के सपनों का भारत बनाएंगे चारों तरफ स्वच्छता पहुंचाएंगे, घर घर पहुंचे संदेश स्वस्थ और सुंदर हो अपना देश, इत्यादि नारों के साथ आयोजित किया गया कालेज के आवासी आवासीय चिकित्सकों के अध्यक्ष शिवाजी देव बर्मन ने सफल आयोजन के लिए बहुत ही मेहनत किया, इस कैंपस में पहले से ही स्वच्छता अभियान बेहत्तर चल रहा है जिसमें सभी छात्र खाने के बाद प्लास्टिक के डिब्बे, पालीथीन इत्यादि स्वयं कूड़ेदान में डालते हैं ,होनी तो मैराथन था लेकिन कुछ मोटे मोटे लोग भी पहुंच गए हैं जो प्रायः प्रधानमंत्री जी के 2 अक्टूबर 2014 स्वच्छता अभियान के मौके पर किए गए वाकाथन से प्रेरणा लेते हैं इसलिए मैराथन को वाकाथन में परिवर्तित कर दिया गया
यह मैसेज पूरे दिल्ली में चला गया हमारे वाकाथन और प्रधानमंत्री जी के वाकाथन में फर्क सिर्फ इतना ही था कि प्रधानमंत्री मोदी जी का वाकाथन राजपथ पर हुआ था और हमारा वाकाथन लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से कनॉट प्लेस तक हुआ था लेकिन जो शायद प्रधानमंत्री जी के 2 अक्टूबर 2014 के वाकाथन जैसा था तमाम नारों के साथ वाकाथन की समाप्ति हमारे कैंपस में हुई तथा उसके पश्चात जिजीविषा नाटक मंडली ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को तमाम संदेश दिया जिससे वे अपने आप को स्वच्छ रख सके साथ ही साथ ,हाथ धोने के तरीके, सफाई के तरीके, डेंगू डायरिया इत्यादि बीमारियों से बचने के तरीकों पर नाटक पेश किया गया।मेडिकल छात्र अमूनन सुबह नहीं जग पाते जब तक कि सुबह कोई परीक्षा ना हो ,इसके अलावा विद्यार्थियों की इतनी बड़ी संख्या, अपने आप में एक आश्चर्य था ,हजारो विद्यार्थी एक साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए आ गए ।कोई भी प्रोग्राम तभी सफल हो सकता है जब उसमें विद्यार्थियों का जोर-शोर से भागीदारी हो क्योंकि एक एक विद्यार्थी कम से कम 500 लोगों को सोशल मीडिया ,प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है ।मेडिकल के छात्रों के साथ-साथ पैरामेडिकल के छात्रों ने भाग लिया इस तरह का अभियान भारत के सभी विद्यालय में चलाना चाहिए।यदि विकास लाना है तो गांधी जी के विचारों को अपनाना पड़ेगा आज की सरकार ने चाहे अहिंसा हो, ग्रामीण स्वराज हो ,चाहे सर्वधर्म समभाव का हो , किसी भी विचारों को नहीं अपनाया, केवल एक ही विचार अपनाया वह स्वच्छता का विचार है जो की आवश्यकता से ज्यादा सफल रहा, इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण कदम है सभी योजनाएं यदी विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में लागू कर दिया जाए तो तुरंत पूरे देश में फैल जाती हैं आप देख सकते हैं कि भारत में जिस राज्य में शिक्षा का स्तर सबसे ऊंचा है जैसा कि केरल वही राज्य स्वास्थ्य मामले में भी पूरे देश में पहला स्थान रखता है
इसी तरह जिस राज्य का स्वास्थ्य मामलों में स्तर सबसे नीचे है जैसे कि उत्तर प्रदेश उस राज्य का शिक्षा अभियान में भी सबसे अंतिम स्थान है हमें सभी दिशाओं में आगे बढ़ने के लिए गांधीजी के विचारों पर अडिग रहना पड़ेगा, तमाम ऐसे कार्यक्रम चलाने पड़ेंगे जो गरीबी उन्मूलन ,सामाजिक व आर्थिक न्याय ,ग्रामीण स्वराज ,स्थानीय शाशन, स्थानीय स्वरोजगार ,अहिंसा इत्यादि को अधिक मजबूती प्रदान करता हो, इस सराहनीय कार्य के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के छात्राओं, आवासीय चिकित्सको और अध्यापकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं ,2 अक्टूबर को आप स्वच्छता अभियान चलाएंगे लेकिन आगे उसे भूल जाएंगे ! मैं आशा करता हूं कि आप अन्य दिन में भी स्वच्छता के लिए प्रतिबंध रहेगें ,क्योंकि 1 दिन से स्वच्छता नहीं आएगी आपको अनवरत कार्य करना पड़ेगा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की सबको बहुत-बहुत बधाई । धन्यवाद
गांधी जी के तमाम प्रयासों के बावजूद छुआछूत एक 21वी सदी में भी व्याप्त है
बीजेपी का यह एक अच्छा कदम माना जा सकता है प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान चलाया और राजपथ पर वाकाथन किया, ऐसा ही एक वाकाथन लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में छात्राओं , आवासीय चिकित्सक एवं शिक्षकों द्वारा किया गया ,जो 2 अक्टूबर के दिन नहीं बल्कि 28 सितंबर को किया गया जिसका उद्देश्य था सफाई करना सिर्फ 1 दिन का कार्य नहीं है केवल 2 अक्टूबर का नहीं है ,बल्कि अन्य दिन भी करना चाहिए। साथ ही साथ "प्लास्टिक को मना करें स्वास्थ्य को हाँ करें" ,दवाई से नाता तोड़ो सफाई से नाता जोड़ो, गांधी के सपनों का भारत बनाएंगे चारों तरफ स्वच्छता पहुंचाएंगे, घर घर पहुंचे संदेश स्वस्थ और सुंदर हो अपना देश, इत्यादि नारों के साथ आयोजित किया गया कालेज के आवासी आवासीय चिकित्सकों के अध्यक्ष शिवाजी देव बर्मन ने सफल आयोजन के लिए बहुत ही मेहनत किया, इस कैंपस में पहले से ही स्वच्छता अभियान बेहत्तर चल रहा है जिसमें सभी छात्र खाने के बाद प्लास्टिक के डिब्बे, पालीथीन इत्यादि स्वयं कूड़ेदान में डालते हैं ,होनी तो मैराथन था लेकिन कुछ मोटे मोटे लोग भी पहुंच गए हैं जो प्रायः प्रधानमंत्री जी के 2 अक्टूबर 2014 स्वच्छता अभियान के मौके पर किए गए वाकाथन से प्रेरणा लेते हैं इसलिए मैराथन को वाकाथन में परिवर्तित कर दिया गया
इसी तरह जिस राज्य का स्वास्थ्य मामलों में स्तर सबसे नीचे है जैसे कि उत्तर प्रदेश उस राज्य का शिक्षा अभियान में भी सबसे अंतिम स्थान है हमें सभी दिशाओं में आगे बढ़ने के लिए गांधीजी के विचारों पर अडिग रहना पड़ेगा, तमाम ऐसे कार्यक्रम चलाने पड़ेंगे जो गरीबी उन्मूलन ,सामाजिक व आर्थिक न्याय ,ग्रामीण स्वराज ,स्थानीय शाशन, स्थानीय स्वरोजगार ,अहिंसा इत्यादि को अधिक मजबूती प्रदान करता हो, इस सराहनीय कार्य के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के छात्राओं, आवासीय चिकित्सको और अध्यापकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं ,2 अक्टूबर को आप स्वच्छता अभियान चलाएंगे लेकिन आगे उसे भूल जाएंगे ! मैं आशा करता हूं कि आप अन्य दिन में भी स्वच्छता के लिए प्रतिबंध रहेगें ,क्योंकि 1 दिन से स्वच्छता नहीं आएगी आपको अनवरत कार्य करना पड़ेगा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की सबको बहुत-बहुत बधाई । धन्यवाद



Comments
Post a Comment