Skip to main content

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने कुछ प्रमुख किताबें लिखी ,जैसे इश्क में शहर होना ,देखते रहिए , रवीशपंती, द फ्री वायस आदि प्रमुख है ,सर ने एनडीटीवी में पत्रकारिता 1996 में ज्वाइन किया, तब वह पत्र को छाँटा करते थे और घंटों उनको पढ़ा करते थे ।उन्हें उन पत्रों को पढ़ने में  अद्भुत आनंद और प्यार मिलता था ,इतना आदर और सम्मान मिलता था,जिससे वह फूला नहीं समाते थे।
अब 2019 में रवीश कुमार सर पत्रकारिता की दुनिया में एक ऐसा नाम है जिन्होंने गरीब पिछड़े नीसहाय लोगों की आवाज उठाई ।शायद ही ऐसा कोइ हो ,जो पत्रकारिता की दुनिया में उन्हें न जानता हो।उन्होंने हमेशा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की ।ज्यादातर पत्रकार उच्च वर्ग से आते है। उसमें रवीश कुमार सर भी उच्च वर्ग से आते हैं, किंतु उच्च वर्ग से आते हुए भी उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग ,जिनका पत्रकारिता में नेतृत्व 5 परसेंट से भी कम है, के बहुत सारे मुद्दे उठाएं इसलिए यह वर्ग भी रवीश कुमार सर से बहुत प्यार करता है बहुत सम्मान देता है ,उनमें से हम लोग भी एक हैं। मैं और मेरे मित्र विकास कुमार एक दिन पहले से ही बहुत खुश थे कि कल रवीश कुमार सर से मिलने का मौका मिलेगा ,रात भर उनकी बातें करते रहे और अगले दिन रविवार था, सुबह से ही 4:00 बजे का इंतजार करते रहे । 4:00 बजे दोनों लोग  तैयार होकर के सर से मिलने की खुशी में तुरंत मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम 5:00 बजे से पहले ही पहुंचे गये ,जैसे ही हम दोनों पहुंचे, वहां पर रवीश सर की गाड़ी हमारे बगल में आकर खड़ी हुई ,हमें लगा रवीश सर के आसपास कहीं गार्ड होंगे जो हमें मिलने नहीं देंगे ।सिर्फ एक लड़का था,शायद जिसका नाम नदीम था ।हम दोनों लोग रवीश सर के पास पहुंचे ,उन्होंने हाथ मिलाया और हमारा अभिवादन स्वीकार किया, तब तक द  वायर के कई पत्रकार आ चुके थे उन्होंने रवीश सर को  अंदर बैठने के लिए कहा ,चाय पीने का प्रस्ताव भी दिया ,सर ने बिल्कुल मना कर दिया, उन्होंने कहा बंधुओं के साथ बात करते हैं फिर देखेंगे ।हम लोगों से बात करना उन्होंने शुरू किया तथा परिचय भी पूछा आप लोग क्या करते हैं कहां से हैं इत्यादि, सर बड़ी सहजता के साथ हमारे सवालों का जवाब एक बड़े भाई की तरह दे रहे थे, ऐसा लग ही नहीं रहा था कि रवीश सर इतने बड़े पत्रकार है।समाज के कई मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रख रहे थे, हमारे मित्र ने कई सवाल पूछे ।हमने भी दो-चार प्रश्न पूछ लिया, इतनें बडे़ पत्रकार हमारे सवालों का जवाब  बड़े प्यार से बिल्कुल सहज भाव से दे रहे थे, बातचीत होती रही जो भी समझ में आया सब के समस्याओं का निवारण किया। प्रोग्राम में जितने भी सवाल पूछे गए ,उन्होंने बिना झल्लाहट के एकदम आराम से धीमे-धीमे शब्दों में उत्तर दिया ।उनकी बातों में इतनी शक्ति है जो सब को अपना कायल बना देती है रवीश सर ने बोला कि आप हमेशा सच बोलते रहिए, क्योंकि एक छोटा सा सच बहुत बड़ी क्रांति ला देता है ,आगे वो कहते हैं कि पहले इंकलाब और वंदेमातरम के नारे सरकार से सवाल पूछने के लिए लगाए जाते थे ,लेकिन आज अब जय श्री राम का नारा लगाया जाता है ताकि आप सरकार से सवाल न कर सके, काफी संतोषजनक मुलाकात रही  रवीश सर के साथ बारी-बारी से लगभग सब के सवालों का जवाब दिया ,रवीश सर बीच-बीच में बोल रहे थे ,"यार मुझको भी एक पुरस्कार दिलाओ " सर ने कई बार कहा और आज रवीश सर को रमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला, जिसे एशिया का नोबेल कहा जाता है 12 साल बाद फिर से एक भारतीय को सच्ची पत्रकारिताा के क्षेत्र में मिला। यह तमाचा है उन लोगों के लिए जो ट्वेल्थ पास नहीं है और रवीश सर को गाली देते हैं,यह तमाचा है उन लोगों के लिए जो पत्रकारिता के नाम पर एक धब्बा है, यह तमाचा है उन लोगों के लिए जो दिन रात किसी ना किसी को जो, सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे गालियां देते रहते हैं । "आप का एक छोटा सा सत्य बोलना ही बहुत बड़ी क्रांति लाएगा "रवीश कुमार सर ने यह कर दिखाया !
आप दुनिया के लिए संघर्ष कर रहे हो ,दुनिया के लिए लड़ रहे हो ।आप सच के साथ हो ,तो आप कभी ना कभी जरूर सफल होगें, रवीश सर ने कहा, "उन्हें भी डर लगता है दिन-रात फोन बजते रहते हैं ,लोग गालियां लिख कर के भेजते रहते हैं। मैं पूछता हूं भाई क्यों क्यों गाली दे रहे हो?"
ऐसा उनके साथ ही नहीं लगभग सभी लोग के साथ होता है जो सरकार से सवाल पूछते हैं उन्होंने एक शब्द और कहां "जिसके अंदर संवेदना नहीं होती वो कभी अच्छा इंसान नहीं होता है" आपके अंदर हमेशा इमोशन होने चाहिए ,गरीबी के प्रति ,अमीरी के प्रति ,खुशी-गम सब में। उनके द्वारा स्वहस्ताक्षरित करके एक पुस्तक दी गई जिसका नाम है, "इश्क में शहर होना" मैंने इस पुस्तक को लगभग 10 बार पढी़ है, और हर बार कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है ।आइए इसके कुछ अंश आपसे साझा करता हूं। कुछ लाइने जो आपके दिल को निश्चित ही छू जाएगीं:
1 किरायेदारों का अपना कोई शहर नहीं होता।
2 इश्क में अजनबी ना रहे तो , वो इश्क नहीं होता ।
3 इश्क में लोग नई जगहों की तलाश में मार्कोपोलो बन जाते हैं।
4 बहुत मुश्किल से इश्क में एक कोना ढूंढा था ,लेकिन सबकी निगाहों ने उसे चौराहा बना दिया।
5 इश्क में सिर्फ देखना ही नहीं होता ,बल्कि अनदेखा भी करना होता है।
6 कोई भी सड़क पूरी तरह सुनसान नहीं होती।
7 हमारा इश्क भी आनंद विहार जैसा अराजक चौराहा है हमेशा चील्ल पो मची रहती है।
8 यह दीवारों का शहर है बाबू !यहां हर दीवार पर शब्दों की लाश टगीं होती है
9 यह एक ऐसा शहर है हर वक्त जिस्म का पीछा करता रहता है।
10 मैं तो पूरे शहर से मोहब्बत करता हूं क्योंकि मेरा शहर तुम हो।
11 कुछ भी कर लो शहर, रात को खाली लगेगा क्योंकि अपनी तन्हाई यूं ही हाथ से जाने नहीं देता।
12 हर किसी की आंखों में इश्क नहीं होता
13 हकीम से दुहाई है कि शहर में मोहब्बत मुल्तवी कर दे।
14 शहर में प्रेम के कोने अपने आप बन जाया करते हैं।
15 इश्क में थकान से  आखें डूबते सूरज की तरह लाल होती हैं।
16 हिंदी मीडियम के राजकुमारों की यह त्राशादी है वह इंग्लिश मीडियम की गर्लफ्रेंड के साथ कभी भी सहज नहीं हो पाते।
17  तुम हमेशा मुझे अंधेरे में क्यों खोजते हो।
18 आर्थिक विषमता प्रेम के मायने बदल देती है।
19 इश्क में तुम जिस तरफ भी चलो दीवारों की निगाहों से घिर ही जाओगे।
20 बस में बैठकर स्कोडा कार देख कर आहें भरने का ये मतलब नहीं कि तुम मेरी आंखों में चांद नहीं देख सकते।
इन्हीं सभी खट्टी मीठी यादों के साथ मैं एक बार और रवीश सर को रमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं तथा आगे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।आप कि भारत में बहुत जरूरत है सर,आपके विचार ,आप की दूरदृष्टि ,हजारों रवीश पैदा कर देगी, इसलिए सर आप सदा स्वस्थ रहिए ,बोलते रहिए और अपना ख्याल रखिए।
धन्यवाद

Comments

  1. रवीश सर जी ने कलम का सर हमेशा ऊंचा रखा, कलम का सर कलम नहीं होने दिया इसके लिए वह बधाई के पात्र है 1 इतिहास जब लिखा जाएगा तो यही लिखा जाएगा कि नोबेल प्राइज of Asia यानि रमन मैग्सेसे पुरस्कार रवीश कुमार को 2019 में किस लिए और क्यों मिला था ! बहुत अच्छा लगा जारी रखिए लिखना, कलम की धार तेज करते रहिए अनवरत धन्यवाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...