Skip to main content

Posts

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...
Recent posts
एक्टर इरफान खान का मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 53 साल के थे इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। परिवार को एक सप्ताह में लगा यह दूसरा झटका है। 'मदारी फिल्म' के अभिनेता की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में  नहीं जा पाए थे 2018 में इरफान खान के लिखे पत्र का हिंदी अनुवाद पढ़िए तथा एक फिल्म 'मदारी' का जो एक दृश्य था उसने मुझे सबसे ज्यादा रोमांचित किया था, उसी तरह  वास्तविकता में करने का प्रयास करिए ,इरफान खान के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ! ------------------------------------------------------- इस बात को कुछ समय बीत चुका है जब मुझे पता चला कि मैं हाई ग्रेड न्यूरो एंडोक्राइन कैंसर से पीड़ित हूं. ये नाम मेरे शब्दकोष में नया है. मुझे पता चला कि ये एक दुर्लभ बीमारी है और इसके बारे में और इसके उपचार के बारे में कम जानकारी है जिसके चलते इसके ट्रीटमेंट पर स...
एक तार्किक अनुवाद है आप भी पढ़ सकते हैं ! "अगर कोरोनाविषाणु के खिलाफ़ टीका आ जाए , तो दुनिया में पर्याप्त रूप से उपलब्ध हो सकेगा ?" यह प्रश्न सुख्यात विज्ञान-जर्नल नेचर अपने सम्पादकीय में पूछता है। ज़ाहिर है जिनसे वह यह सवाल कर रहा है , वे उद्योगपति और राजनेता , दोनों हैं। टीकों की माँग के अनुसार समूचे विश्व में टीके न उपलब्ध करा पाना एक समस्या का एक हिस्सा है , टीकों की माँग के अनुसार समूचे विश्व में टीकों को उपलब्ध न होने देना दूसरी। व्यावहारिक तौर पर कोविड-19 के खिलाफ़ टीका बनने में एक-से-डेढ़ साल लगेंगे , यह लगभग ढेरों वैज्ञानिक कह रहे हैं। इतना समय लगता है। टीका भी एक दवा है , उसे आनन-फानन में जनता को देने में दूसरे ख़तरे हो सकते हैं। लेकिन जब टीकों में से सर्वोत्तम टीके को वैज्ञानिक पहचान लें और उसे बनाने का निर्णय ले लिया जाए , जब टीका-निर्माण के लिए होने वाले विशाल धन-व्यय को कौन उठाएगा ? ज़ाहिर है सरकारें और उद्योगपति। कई शोधकर्ताओं ने कहा है कि सरकारों व उद्योगपतियों को पहले से टीका-निर्माता-कम्पनियों के लिए प्रचुर धन की व्यवस्था करके रखनी चाहिए। हालांकि वायदे किये ...

विश्व शांति में हमारा प्रयास :कोरोना

 संसार में आज बहुत हलचल मची है जाने-माने विद्वान दुनिया में शांति स्थापित के कार्य में उलझे हैं लेकिन जिस शांति स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं  उस पर पहुंचने के लिए विश्व के कई महान लोग अपना जीवन अर्पित कर गयें हैं  और किए जा रहे हैं ,लेकिन आज हमारी निगाहें कमजोर हैं हमारे दिमाग कुंज हैं हमारा मन कमजोर हो रहा है हम दुनिया की शांति के लिए क्या चिंता करें ,अपने देश के लिए ही कुछ नहीं कर पा रहे हैं इसे अपनी बदकिस्मती ही कहें ,हमें तो अपने दकियानूसी विचारों तबाह कर रहे हैं हम मंदिर मस्जिद और धार्मिक स्थल बनाने के लिए उत्सुक हैं स्वर्ग पाने के लिए आत्मा परमात्मा के विलाप में फंसे हैं, इटली,ईरान, अमेरिका जो इस समस्या से सबसे ज्यादा जूझ रहा है को हम तुरंत भौतिकवादी कह देते हैं उनके जो विचार हैं उनकी ओर ध्यान ही नहीं देते हैं, हम आध्यात्मिक रुझान वाले जो हैं बड़े त्यागी जो हैं हमें ऐसे संसार की बातें ही नहीं करनी चाहिए हमारी ऐसी दुरावस्था हो गई है कि रोने का मन करता है । 21वीं सदी में हालात सुधर रहे हैं जवानों की सोच विचार पर यूरोप के विचारों का कुछ कुछ असर पड़ रहा है जो नौजव...

भारतीय महिलाएं: अधिकार एवं सामाजिक स्थिति

 भारत में समानता लाने के लिए क्रांति क्यों नहीं हो पा रही है इसके तमाम कारण है इसी में से सबसे जो महत्वपूर्ण कारण है अभी तक जो मेरी नजर में आया है,  "बहुत पहले भारत को चार वर्गों में बांटा गया था था इन वर्णो को, हजारों जातियां में बांट दीया गया और उन व्यक्तियों से जो भी कार्य कराया जाता था उसी से मिलती-जुलती उनकों जाति दे दी गई और जातियों में भी बहुत सारी उपजातियां हैं " आपने देखा होगा कि अमेरिका में सिर्फ 2 वर्ग था श्वेत और अश्वेत की लड़ाई थी इसलिए वहां पर आसानी से सामाजिक न्याय लागू हो गया इसी तरह से रूस में भी देखेंगे शोषित और सोशक वर्ग था इसकी वजह से उन्हें भी काफी सफलता मिली लेकिन भारत में हजारों जातियां होने के कारण हमें यह सफलता नहीं मिल पा रही है अतः किसी भी तरीके से करके यदि इन जातियों का एक विशेष वर्ग बनाया जा सके जिसकी वजह से यह लोग आपस में भावनात्मक रूप से जुड़ सके तो सामाजिक न्याय बड़े ही आसानी से लागू किया जा सकता है किंतु ऐसा करेगा कौन जब तक कोई बुद्धिजीवी या बड़ा नेता समाज में सामने नहीं आ जाता, यह कार पाना संभव ही नहीं असंभव है कुछ हद तक आरक्षण ने लोगों को ...

अंबेडकरमय होता भारतवर्ष !

जिस अंबेडकर जी को घर घर पहुंचने में 70 साल से ऊपर का समय लग गया और जिन्हें ज्यादातर लोग केवल आरक्षण तक सीमित कर देते थे, आज एक संप्रदायिक कानून ने उन्हें सभी घरों के चौखटों तक पहुंचा दिया, महिलाएं ,बच्चे ,हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई सभी लोग अंबेडकर जी की तस्वीर को लेकर के बड़े गर्व के साथ 40 साल के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन कर रहे हैं ! दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन लाल बताते हैं  "इसी तरह का कानून हिटलर ने 1933 में लाया था और 15 सितंबर 1935 में यह कानून जर्मनी में एक्शन में आया, इसे न्यूरेमबर्ग ला कहते हैं जिसमें यहूदियों को देश का नागरिक नहीं माना गया, इस कानून के माध्यम से हिटलर ने लाखों  यहूदियों की हत्या कंसंट्रेशन कैंप में करा दी थी आज वही  चरमपंथि लोग भारत में करना चाहते हैं" मेरा एक ख्वाब था कि अंबेडकर की चर्चा हर एक घर से लेकर के भारत के शीर्ष घरानोंं तक होना चाहिए और आज मैं यह ख्वाब  पूरा होता हुआ देख रहा हूँ, मैंने देखा तमाम ऐसे लोगों को जो कभी अंबेडकर जी की बात नहीं करते थे आज उनकी तस्वीर लिए आंदोलन कर रहे हैं तथा उनके द्वारा दिए गए संविधान को घर...

क्याँ संपूर्ण क्रांति पुनः हो सकती है ?

आज देश को जरूरत है जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं की जिन्होंने संपूर्ण क्रांति का आहान किया क्योंकि आज की परिस्थितियां उस समय की परिस्थितियों से ज्यादा बदत्तर हैं धर्मवाद, जातिवाद ,बेरोजगारी, अशिक्षा ,महंगाई, लोगों में बढ़ता असंतोष ,हत्या, बलात्कार अपने चरम पर है अतः मेरा मानना है कि यह एक उपयुक्त समय है जिसमें दोबारा संपूर्ण क्रांति की जा सकती है एनआरसी ला करके सरकार ने इस मुद्दे को और भी हवा दे दी है , दिक्कतें सभी जगह है असम से लेकर के राजस्थान जम्मू कश्मीर ,कर्नाटका इत्यादि  जेएनयू में कई दिनों से छात्र आंदोलन चल रहा है , दिल्ली विश्वविद्यालय में अस्थाई नियुक्तियों पर रखे गए सहायक प्रोफेसरों का आंदोलन चल रहा है एक साथ विद्यार्थी और अध्यापक दोनों सड़कों पर हैं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल लगातार पांच दिनों से भूख हड़ताल पर हैं वह बलात्कार पर सख्त कानून की मांग कर रही हैं बलात्कार में हो रही घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है अपराध और बलात्कार के मामले में भारत विश्व का पहला देश बन गया है , देश में बढ़ रही , बेरोजगारी, असुरक्षा ,अपराध और महंगाई से लोगों को निज...