Skip to main content
एक तार्किक अनुवाद है आप भी पढ़ सकते हैं !
"अगर कोरोनाविषाणु के खिलाफ़ टीका आ जाए , तो दुनिया में पर्याप्त रूप से उपलब्ध हो सकेगा ?"

यह प्रश्न सुख्यात विज्ञान-जर्नल नेचर अपने सम्पादकीय में पूछता है। ज़ाहिर है जिनसे वह यह सवाल कर रहा है , वे उद्योगपति और राजनेता , दोनों हैं। टीकों की माँग के अनुसार समूचे विश्व में टीके न उपलब्ध करा पाना एक समस्या का एक हिस्सा है , टीकों की माँग के अनुसार समूचे विश्व में टीकों को उपलब्ध न होने देना दूसरी।

व्यावहारिक तौर पर कोविड-19 के खिलाफ़ टीका बनने में एक-से-डेढ़ साल लगेंगे , यह लगभग ढेरों वैज्ञानिक कह रहे हैं। इतना समय लगता है। टीका भी एक दवा है , उसे आनन-फानन में जनता को देने में दूसरे ख़तरे हो सकते हैं। लेकिन जब टीकों में से सर्वोत्तम टीके को वैज्ञानिक पहचान लें और उसे बनाने का निर्णय ले लिया जाए , जब टीका-निर्माण के लिए होने वाले विशाल धन-व्यय को कौन उठाएगा ? ज़ाहिर है सरकारें और उद्योगपति। कई शोधकर्ताओं ने कहा है कि सरकारों व उद्योगपतियों को पहले से टीका-निर्माता-कम्पनियों के लिए प्रचुर धन की व्यवस्था करके रखनी चाहिए। हालांकि वायदे किये गये हैं , किन्तु जितना ढंग चाहिए उतना उपलब्ध हो सके , यह मुश्किल जान पड़ रहा है।

कोरोनाविषाणु के खिलाफ़ टीके का उत्पादन किया जाएगा तो अन्य बीमारियों के टीकों के उत्पादन को ठप्प तो कर नहीं सकते ? उन्हें भी बनाते रहना पड़ेगा। फ़्लू , ख़सरा , मम्प्स , रूबेला जैसे रोगों के टीकों में लगने वाले धन को कोरोनाविषाणु के टीके के लिए नहीं खर्च किया जा सकता। ऐसे में विश्व-स्वास्थ्य-संगठन का कहना है कि वह टीके के समान वितरण के क्षेत्र में काम कर रहा है। पर कैसे ? संसाधनों और राजनीतिक इच्छाशक्ति दोनों की समस्या से कैसे निबटा जाएगा ?

कौन सा टीका बनाना तय हुआ , पहले यह तय किया जाएगा। टीका बनाने के लिए समूचे कोरोनाविषाणु को क्षीण या निष्क्रिय करके टीके के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है अथवा उसके कुछ प्रोटीनों या फिर आरएनए ( अथवा उससे निर्मित डीएनए ) को नैनोकण या ख़सरे-जैसे दूसरे विषाणु में डाल कर शरीर में प्रवेश कराया जा सकता है। इसके लिए विषाणु भी पर्याप्त मात्रा में चाहिए। ऐसे में अगर निष्क्रिय विषाणु से बनाया गया टीका सफल निकलता है , तब अपेक्षाकृत इसे बनाने में कितना धन लगेगा --- यह आसानी से जाना जा सकता है। सन् 1950 से अनेक रोगों के लिए निष्क्रिय कीटाणुओं से बनाये टीके हम इस्तेमाल करते रहे हैं। पर सार्स-सीओवी 2 जैसे विषाणु का बड़ी मात्रा में उत्पादन व शुद्धीकरण टेढ़ी खीर है , इसके लिए बीएसएल 3 स्तर की प्रयोगशालाएँ चाहिए। संसार-भर में ऐसी प्रयोगशालाएँ बहुत कम हैं और इसीलिए ढेरों टीका-निर्माता-कम्पनियाँ इस क़िस्म के टीका-निर्माण में रुचि नहीं ले रहीं।

फिर दूसरा ढंग देखिए। विषाणु के आरएनए ( अथवा डीएनए ) को हमारे शरीर में भेजा जाए , और फिर हमारे शरीर की ही कोशिकाएँ सार्स-सीओवी 2 के प्रोटीन बनाएँ। यह अपेक्षाकृत आसान है और बड़े पैमाने पर करना सम्भव हो सकता है। पर ऐसा कोई टीका अब-तक मनुष्यों के लिए किसी रोग मेंउपलब्ध नहीं हो सका है। मॉडर्ना एवं क्योरवैक जैसी कम्पनियाँ इस प्रकार के टीका-निर्माण में लगी हुई हैं।

तीसरा टीका-निर्माण का ढंग ख़सरे के टीके में इस तरह बदलाव लाने का है , ताकि वह टीका-विषाणु सार्स-सीओवी 2 के प्रोटीन भी शरीर के अन्दर बनाये। अगर यह कारगर निकला , तो ख़सरे का टीका बनाने वाली औद्योगिक सुविधाओं से सार्स-सीओवी 2 का टीका बनाने में मदद ली जाएगी।

चौथी देखिए। टीका निर्माण में अगर सार्स-सीओवी 2 के अंशों का इस्तेमाल किया गया , तब एक और समस्या पैदा होगी। विषाणु-अंश से बनने वाले टीके सब-यूनिट वैक्सीन कहलाते हैं। इन्हें बनाते समय विषाणु के अंश को किसी दूसरे रासायनिक अणु ( जिसे एडजुवेंट कहा जाता है ) से जोड़ना पड़ता है। अब महामारी के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में एडजुवेंट की उपलब्धता कैसे सुनिश्चित होगी ?

एक और तरीक़ा पौधों में टीका को विकसित करने का है। तम्बाकू के पौधों का इसमें इस्तेमाल किया जा सकता है , क्योंकि वे तेज़ी से बढ़ते हैं। तम्बाकू-उत्पादक-कम्पनियाँ इस पर विचार कर रही हैं , किन्तु इस तरह के उत्पादन में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित जीवों-सम्बन्धी समस्या आएगी। ( जीएम यानी जेनेटिकली मॉडिफाइड कृषि पर दुनिया-भर में कितना बवाल चल रहा हैं , बताने की ज़रूरत नहीं। )

सरकारों व उद्योगपतियों को प्रचुर मात्रा में ढंग पहले से उपलब्ध कराना चाहिए ताकि सन् 2021 में टीका सभी को मिल सके। अनुमान है कि दो बिलयन डॉलर (कम-से-कम ) टीका-विकास और उनके ट्रायल में लगेंगे ; देशों ने छह सौ नब्बे मिलियन डॉलर का वादा किया है। फिर एक बिलियन डॉलर और खर्च होंगे ताकि टीके का निर्माण और वितरण किया जा सके। किन्तु बिलियनों डॉलर कम्पनियों को अभी से उत्पादन के लिए देने होंगे , ताकि उत्पादन के लिए यथासम्भव तैयारियाँ की जा सकें।

एक और क़दम टीके की क़ीमत तय करनी है। जो देश इस क़ीमत का वहन नहीं कर सकते , उनके लिए टीकों की उपलब्धि सुनिश्चित करानी है। लेकिन ढेर सारे टीकों के बन जाने के बाद भी दुनिया-भर के देशों के बीच इसका बँटवारा ईमानदारी से कौन तय करेगा ? सन् 2009 में एच1एन1 का टीका सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था पर उसने तुरन्त इसे निर्यात नहीं किया। ( पहले अपने नागरिकों को इसे दिया। ) ज़्यादातर देशों के क़ानून टीका-निर्माताओं को स्थानीय बिक्री के लिए कहते हैं , बाहर निर्यात से रोकते हुए।

विश्व-स्वास्थ्य-संगठन को आगे बढ़कर टीका-समूह के समान वितरण पर काम करना चाहिए। टीकों की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी इसके निर्माण के बावजूद उद्देश्य को पूरा नहीं होने देगी। यह सम्भव है जब तक टीका आये , संसार के ज़्यादातर लोग कोरोना-संक्रमित हो जाएँ। लेकिन फिर भी लोग अपनी प्रतिरक्षा को बेहतर ( बूस्ट ) करना चाहेंगे।

टीका बनाने में जितनी समस्याएँ हैं , उससे कम टीका-उत्पादन व वितरण में नहीं हैं। ये समस्याएँ हमेशा रही हैं , हमेशा रहेंगी। ये मानव-वृत्ति की समस्याएँ हैं। कोविड-19 के चले जाने के बाद भी हमें इन समस्याओं से जूझते रहना है।

--- from nature

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...