Skip to main content

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक समाजवादी नेता थे। माता का नाम रोजा था जो एक अध्यापिका थी । बाल्यावस्था में इनमें बोलने की चतुराई नहीं थी यह कह सकते हैं कि यह बोलना नहीं जानते थे इसलिए जन्म से ही बहुत हिंसक हो गए थे, उन्होंने अपने सहपाठी को बचपन में ही छुरा मार दिया था इसलिए कई स्कूलों से बाहर निकाले गए थे ।यें अपोजिट लोगो के तरफ बहुत आकर्षित होते थे, लेकिन बाद में उनके अंदर एक स्किल विकसित हुआ, बहुत लिखते थे जबरदस्त पढते थे। वर्तमान परिस्थितियों की तरह प्रेस को आजादी नहीं था जो प्रेस इनके खिलाफ लिखता था यह उस को कुचल देते थे ।प्रतिदिन 5 से 6 न्यूज़पेपर पढ़ते थे और उस लाइन को चिन्हित करते थे जो सरकार के खिलाफ कही गई थी तथा उन पर कार्रवाई करते थे इसलिए कोई भी प्रेस इनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता था।
 इनके अंदर एक खासियत थी यह लिविंग रिलेशनशिप को पसंद करते थे यह समझा जा सकता है उनके अंदर एक आधुनिक सोच थी। यह भी अपनी महिला मित्र के साथ बहुत दिनों तक लिविंग रिलेशनशिप में रहे थे । 1914 में वर्ल्ड वॉर फर्स्ट हुआ ,जर्मनी ऑस्ट्रिया इटली एक साथ लड़े थे युद्ध के दौरान एक बम फूटा था उनके शरीर पर कई घाव लगे।
 उन्होंने लिखा यह मेरे जीवन का खुशनुमा पल था और मजा आ गया ।23 मार्च 1919 को इन्होंने फासीवाद दल की स्थापना की ,शुरू में कोई अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, लोगों को रोजगार चाहिए था ,इन्होंने इसका फायदा उठाया और अपोजिशन को मारना शुरू किया , ब्लैक शर्ट  पहनना शुरू किया । इन्होंने अपने फासीवादी दोस्तों के साथ रोम में ऐतिहासिक मार्च किया ,उसमें इतनी भीड़ इकट्ठा हुई कि रोम के राजा को इनके सामने झुकना पड़ा और रोम के राजा ने इन्हें 1922 में प्रधानमंत्री  बना दिया जबकि 1919 का चुनाव ये  हार गयें थे। इनके अंदर उगृ राष्ट्रवाद का विकास हुआ जिसके अनुसार  "फासीवादी पार्टी ही शासन करेगी ,जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे कुचल दिया जाएगा"।
 बाद में मुसोलिनी एक जबरदस्त वक्ता बने ।6 अप्रैल 1924 को उगृ राष्ट्रवाद पर बहुत ही उत्तेजक भाषण दिया था फासीवादी लोग पहले कम थे जैसे-जैसे बेरोजगारी बढ़ी वैसे फासीवादी लोगों की संख्या बढ़ी। इन्हें ज्युस का सुप्रीम लीडर घोषित कर दिया गया ,1933 में हिटलर ने ईन से हाथ मिलाया हिटलर को पता था कि यह एक अच्छे योद्धा नहीं है फिर भी हिटलर ने अपने साथ रखा ।विश्व के तमाम नेता उनकी तरफ अट्रैक्ट हुए लेकिन यह एक बहुत ही नीच इंसान  थे इन्होंने जिकेंबो मैतिला का हत्या करा दिया इस हत्या के बाद लोग इनके खिलाफ हुए ,लेकिन कुछ ही दिनों में ईन्होने सब कुछ सही कर लिया, इन्हें कई बार मारने का प्रयास किया गया लेकिन बच निकले ।हर समय संवैधानिक संस्था को बदल दिया ।हर किसी को जमीन चाहिए थी इसलिए उन्होंने युद्ध का रास्ता अपनाया, सभी संविधान को जला दिया 1936 में  इन्होंने सबको बोला ,"मारो और चर्च में रखी हुई संपत्ति को लूट लो"  मुसोलिनी हिटलर से डरता था, मुसोलिनी हिटलर की स्पीच को ही नकल किया करता था। 1939 में ईन्होंने जर्मनी के साथ समझौता किया ,इंग्लैंड और फ्रांस को पराजित करने   के लिए 1940 में इन्होंने युद्ध छेड़ दिया। इंग्लैंड  लड़ना नहीं चाहता था इसलिए उसके तत्कालिक प्रधानमंत्री ने चेकोस्लोवाकिया कुछ भाग  को जर्मनी को दे  दिया था  ।
इंग्लैंड केेेेेेे प्रधानमंत्री के इस निर्णय का पुरजोर विरोध विंस्टन चर्चिल ने किया था उसने कहा था, "हिटलर जैसा हत्यारा क्या मान जाएगा वह जरूर आप पर आक्रमण करेगा "। यही हुआ आगे हिटलर ने ब्रिटेन पर आक्रमण कर दिया  और यूरोप के लगभग सभी भागो पर विजय प्राप्त कर लिया। 10 जून को इटली ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ युद्ध घोषित कर दिया ,तथा अल्बेनिया को जीतकर इन्होंने  इटली में मिला लिया  जिससे इनका हौसला बढ़ता गया । मुसोलिनी ने महान राज्य यूनाान पर भी आक्रमण कर दिया पर उसे विजय मिलना असंभव सा हो गया था ,लेकिन हिटलर नेेेेे उसका साथ दिया यूनान पर भी विजय मिल गई ,पर हिटलर के सैनिकों ने इटली के सैनिकों का बहुत मजाक उड़ाया थ।यूके ने जर्मनी के बर्लिन पर आक्रमण कर दिया इस तरह से ब्रिटेन की आर्मी ने हिटलर के शहर को तबाह कर दिया हिटलर  ने गुस्से में कहा जैसे भी हो सके  ब्रिटेन को मारो लेकिन ब्रिटेन के राँयल आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया ,अतः परेशान होकर के हिटलर ने रसिया पर आक्रमण कर दिया इसमें तत्कालिक शाशक स्टालिन ने जर्मनी का मुकाबला किया और जर्मनी को हरा दिया ,इसी बीच हेनरिच वान वेटिंगहाफ ईटली  के जनरल  बने ,मुसोलिनी को गिरफ्तार कर लिया गया ,हिटलर ने मुसोलिनी को इटली पर अटैक करके छुड़ा लिया और बिना कोई हत्या किए मुसोलिनी को अपने देश ले आया, इसके बाद हिटलर ईन्हें उत्तरी इटली में भेज देता है जहां पर 1943 के बाद यह केवल हिटलर के कठपुतली बनकर रहते हैं मित्र राष्ट्र द्वारा जर्मनी को लगभग प्रास्त कर दिया गया जिसकी वजह से यह 25 अप्रैल 1945 को मिलान भाग गयें,  जहां से मुसोलिनी और उनकी पत्नी स्वीटजरलैंड का  बॉर्डर पार करके भागना चाहते थे पर 27 अप्रैल को इन्हें पकड़ लिया गया इनके साथ इनकी पत्नी क्लेरिटॉ पेटासी भी थी 28 अप्रैल 1945 को हिटलर की आत्महत्या के 2 दिन पहले इन्हें बुरी तरह से मार दिया गया , प्लेन पकड़ कर के दूसरे देश जाना चाहते था लेकिन लोगों ने इनको पकड़ लिया, बड़ी बुरी तरह मारा ,गोली मारने के बाद शव को उल्टा लटका दिया गया, उनके नाखून भी खींच लिया, अंडे मारे , शव के चिथड़े चिथड़ेे कर दिए गए इस तरह से अंत में इटली तानाशाह की बहुत ही दुखद मृत्यु हुई, मृत्यु के बाद भी इटली के तानाशाह मुसोलिनी को तरह-तरह की यातनाएं सहनी पड़ी, इन्हें सबसे पहले एक कब्र में दफना दिया गया था।
 जिसे 1946 में इनके समर्थकों ने , अवशेष को निकाल लिया और लगभग 4 महीने बाद इटली की सरकार द्वारा अवशेषों को खोज हो पाई, 11 साल तक सबसे छुपा करके उनके अवशेषों को रखा गया ।
अंत में 1957 में इनके अवशेषों को इनके परिवार को सौंप दिया गया उनके परिवार ने इनके गृह शहर   प्रेडापिओ में उनका अंतिम संस्कार कर दिया ,जोकि नए फासीवादी ताकतों के लिए आज कल तीर्थ स्थल बना हुआ है इनके मृत्यु के दिन पर यहां पर सभा का आयोजन किया जाता है।

Comments

  1. My dear Sonu God bless you,I am very happy with your creativity it reflects from your thoughts, your pen. Of course it is matter of history and history teaches many lesson. It depends on us how we take a lesson either it may be positive or negative . It is universal truth that History repeats itself, it's rule of nature(GOD). Nature doesn't excuse whoever tryes to change its rule. From time to time it has been seen either in line of Earthquake, volcano, cyclones etc. Even developed countries like France, Germany, Japan, UK, Russia were not isolated from such types of menace then what should be thought about developing countries. The time will come the volcano will be erupted it may be in any form.........Only time will be knowing.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Sir jald hi ase logo ko nature lesson sikhati hai... ..thank u so much uncle jee for support

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...