Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020
एक्टर इरफान खान का मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 53 साल के थे इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। परिवार को एक सप्ताह में लगा यह दूसरा झटका है। 'मदारी फिल्म' के अभिनेता की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में  नहीं जा पाए थे 2018 में इरफान खान के लिखे पत्र का हिंदी अनुवाद पढ़िए तथा एक फिल्म 'मदारी' का जो एक दृश्य था उसने मुझे सबसे ज्यादा रोमांचित किया था, उसी तरह  वास्तविकता में करने का प्रयास करिए ,इरफान खान के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ! ------------------------------------------------------- इस बात को कुछ समय बीत चुका है जब मुझे पता चला कि मैं हाई ग्रेड न्यूरो एंडोक्राइन कैंसर से पीड़ित हूं. ये नाम मेरे शब्दकोष में नया है. मुझे पता चला कि ये एक दुर्लभ बीमारी है और इसके बारे में और इसके उपचार के बारे में कम जानकारी है जिसके चलते इसके ट्रीटमेंट पर स...
एक तार्किक अनुवाद है आप भी पढ़ सकते हैं ! "अगर कोरोनाविषाणु के खिलाफ़ टीका आ जाए , तो दुनिया में पर्याप्त रूप से उपलब्ध हो सकेगा ?" यह प्रश्न सुख्यात विज्ञान-जर्नल नेचर अपने सम्पादकीय में पूछता है। ज़ाहिर है जिनसे वह यह सवाल कर रहा है , वे उद्योगपति और राजनेता , दोनों हैं। टीकों की माँग के अनुसार समूचे विश्व में टीके न उपलब्ध करा पाना एक समस्या का एक हिस्सा है , टीकों की माँग के अनुसार समूचे विश्व में टीकों को उपलब्ध न होने देना दूसरी। व्यावहारिक तौर पर कोविड-19 के खिलाफ़ टीका बनने में एक-से-डेढ़ साल लगेंगे , यह लगभग ढेरों वैज्ञानिक कह रहे हैं। इतना समय लगता है। टीका भी एक दवा है , उसे आनन-फानन में जनता को देने में दूसरे ख़तरे हो सकते हैं। लेकिन जब टीकों में से सर्वोत्तम टीके को वैज्ञानिक पहचान लें और उसे बनाने का निर्णय ले लिया जाए , जब टीका-निर्माण के लिए होने वाले विशाल धन-व्यय को कौन उठाएगा ? ज़ाहिर है सरकारें और उद्योगपति। कई शोधकर्ताओं ने कहा है कि सरकारों व उद्योगपतियों को पहले से टीका-निर्माता-कम्पनियों के लिए प्रचुर धन की व्यवस्था करके रखनी चाहिए। हालांकि वायदे किये ...