Skip to main content
एक्टर इरफान खान का मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 53 साल के थे इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। परिवार को एक सप्ताह में लगा यह दूसरा झटका है। 'मदारी फिल्म' के अभिनेता की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में  नहीं जा पाए थे
2018 में इरफान खान के लिखे पत्र का हिंदी अनुवाद पढ़िए तथा एक फिल्म 'मदारी' का जो एक दृश्य था उसने मुझे सबसे ज्यादा रोमांचित किया था, उसी तरह  वास्तविकता में करने का प्रयास करिए ,इरफान खान के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी !
-------------------------------------------------------
इस बात को कुछ समय बीत चुका है जब मुझे पता चला कि मैं हाई ग्रेड न्यूरो एंडोक्राइन कैंसर से पीड़ित हूं. ये नाम मेरे शब्दकोष में नया है. मुझे पता चला कि ये एक दुर्लभ बीमारी है और इसके बारे में और इसके उपचार के बारे में कम जानकारी है जिसके चलते इसके ट्रीटमेंट पर संदेह भी ज्यादा है. मैं इस ट्रायल और एरर गेम का हिस्सा बन गया.

मैं अपने एक दूसरे ही गेम में था जहां में अपने स्पीड ट्रेन में राइड कर रहा था, मेरे सपने थे, प्लान थे, कुछ गोल्स थे और उम्मीदें थी और इन कामों में मैं पूरी तरह से व्यस्त था और तब अचानक से कोई पीछे से आकर मेरे कन्धों पर थपथपा कर मुझे बुलाता है. मैं पलटकर देखता हूं तो वहां टीसी मौजूद है जो मुझसे कहता है कि तुम्हारी मंजिल आ गई है अब उतर जाओ लेकिन मैं कंफ्यूज हो जाता हूं और कहता हूं कि नहीं मेरी मंजिल अभी नहीं आई है. ये कुछ ऐसा हो रहा है.

ये जिस तरह से आया है उससे मुझे इस बात का अंदाजा हुआ है कि आप इस ओशियन में तैर रहे एक कॉर्क की तरह हो जिसके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है और आप बेकरारी से इसे रोकने की कोशिश कर रहे हो.

इन सब भागदौड़ के बीच, मैं डरा सहमा सा अपने अस्पताल विजिट के दौरान एक बार अपने बेटे से कहता हूं, ‘मैं खुद से बस यही चाहता हूं कि इस समय में इस तरह से परेशान न होऊं और मुझे अपने पांव जमीन पर रखना चाहिए. डर और परेशानी को मुझपर हावी होने नहीं देना चाहिए क्योंकि ये हालत को और बिगाड़ देंगे.

ये मेरा उद्देश्य था और तब दर्द ने मुझे आकर दस्तक दी जैसे अब तक आप दर्द के बारे में सिर्फ जान रहे थे. कुछ भी काम नहीं कर रहा था. किसी भी तरह का हौसला काम नहीं कर रहा था और पूरी स्थिति एक जैसी हो गई सिर्फ दर्द ही दर्द से भरा हुआ था.

जैसे ही मैं अस्पताल में दाखिल हो रहा था मुझे इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि मेरे अस्पताल के अपोजिट में लॉर्ड्स स्टेडियम है जोकि मेरे बेटे के सपनों का मक्का है. इस दर्द के बीच मैंने विवियन रिचर्ड्स की हंसती हुई तस्वीर देखी और फिर ऐसा लगा जैसे कुछ हुआ है नहीं है और ये दुनिया मेरी कभी थी ही नहीं.

अस्पताल में एक कोमा वॉर्ड भी था. एक बार अपने अस्पताल की बालकनी में खड़ा था जब इस बात ने मुझे घेर लिया कि जिंदगी और मौत के दरम्यान बस एक रोड था. एक तरफ अस्पताल था और दूसरी तरफ स्टेडियम और एक तरफ ऐसा था जो कभी शांत नहीं होगा, ये बात मुझे चोट पहुंचाती थी.

मैं इस ब्रम्हांड की विशाल शक्ति और बुद्धि के साथ रह गया था. मेरे अस्पताल के स्थान की विशिष्टता – यह मुझे हिट करती थी. एकमात्र चीज जो अनिश्चित थी. मैं बस इतना ही कर सकता था कि इस गेम को समझकर इसे बेहतर ढंग से खेल सकता था.

इस अनुभूति ने मुझे खुद को समर्पित करने और विश्वास करने पर मजबूर कर दिया फिर भले ही जो भी इसका परिणाम होता और चाहे वो मुझे जहां ले जाता. अभी से चाहे 8 महीने, या फिर 4 महीने या फिर दो साल. ये सभी चिंताएं पीछे हट गईं और धुंधली हो गई और मेरे दिमाग से बाहर निकल गई.

पहली बार मुझे इस बात का अंदाजा हुआ कि आजादी क्या होती है और ये किसी जीत की तरह महसूस होती है. मानों जैसे मैं जिंदगी को पहली बार चख रहा था और इसके मैजिकल साइड को देख रहा था. ब्रम्हांड की बुद्धिमत्ता पर मेरा विश्वास बढ़ गया. मुझे लगा जैसे मैं अपने हर एक सेल में दाखिल हो गया हूं.

ये तो समय ही बताएगा कि ये रहेगा या नहीं लेकिन फिलहाल मैं कुछ ऐसा ही महसूस कर रहा हूं.

अपनी इस यात्रा के दौरान, लोगों ने मेरे सेहत के लिए मुझे विश किया और मेरे लिए प्रार्थना भी किया. वो लोग जिन्हें मैं जानता हूं और जिन्हें नहीं भी जानता हूं. लोग अलग-अलग जगहों से अलग-अलग समय पर मेरे लिए प्रार्थना कर रहे थे और मुझे लगता है कि उनकी प्रार्थना एक हो गई है. एक बड़े से फोर्स की तरह जो मुझमें मेरे स्पाइन से लेकर मेरे सर तक दाखिल हो गई है.

ये बढ़ रहा है, एक पत्ते और की कली के समान. मैं इसे अपने पास रखता हूं और इसे देखता हूं. वो हर एक दुआ जो मेरे सामने एक पत्ते और कली के रूप में आई है वो मुझे आश्चर्य से भर देती है और मुझे अनुभूति कराती है कि कॉर्क को कुछ भी कंट्रोल करने की जरूरत नहीं है और आपको कुदरत के इस झूले में आराम से झुलाया जा रहा है.”

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...