Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2019

रेलगाड़ी :अमीरी गरीबी की एक झलक

मथुरा से वापस लौटने का यात्रा वृतांत है ,यह घटना 13 जनवरी को हुई थी ।कुछ तकनीकी खराबी के कारण मैंने सामान्य का टिकट लेकर सामान्य बोगी में यात्रा करने का फैसला किया। सुबह के लगभग 7:00 बज चुके थे ,ठंड का महीना था। इस हाड़ कपाती ठंड में, डिब्बे के एक कोने में एक मां अपने एक बच्चे को सीने से लगाए बैठी थी और दूसरा बच्चा लगभग 3 साल का था जो उसके बगल में लेटा हुआ था, ठंड इतनी ज्यादा थी कि  बेटे के साथ मां  लिपटी हुई थी और एक मैली सी चादर ओढ़े थी जो शायद उसकी ठंड को रोक नहीं पा रही थी! उसने अपने आंचल से एक बच्चे को तो पूरा ढक रखा था, लेकिन दूसरे का केवल पैर ही आ रहा था। थोड़ा सा समय बीता, धूप हुई ,लेकिन उनकी ठंड को समाप्त करने के लिए काफी नहीं थी, तभी एक चाय  वाला चाय लेकर के उधर से गुजरा ,जिसकी आवाज सुनकर बड़ा बेटा उठ गया और मां से चाय पीलाने की  जीद्द करने लगा! मां ने कहा ,"रहने दो बेटा चाय बहुत ठंडी है, इसमें चीनी भी नहीं होती, बहुत फीकी है बस कुछ समय में घर आ जाएगा तुम्हारे लिए एक अच्छी सी चाय बना देगें। " बच्चा कुछ समय के लिए शांत हुआ पर पुनः दोबारा चाय वाला आया तो एकद...

भारत में एनएमसी बिल का विरोध क्यों

मैं सिर्फ आपसे एनएमसी बिल के एक खडं पर बात करना चाहूंगा जोकि 4:15:10 है इस में बताया गया है की जो अंतिम वर्ष की एक समान परीक्षा होगी उसमें वाह्य परीक्षक को लाटरी सिस्टम द्वारा चुना जाएगा ।लॉटरी सिस्टम के द्वारा मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को बहराइच जाना पड़े या बस्ती के प्रोफ़ेसर को सहारनपुर जाना पड़े तो हो गया ,उनका  8 से 10 दिन  बर्बाद ,मानसिक तनाव अलग से । उत्तर प्रदेश के मेडिकल कालेज में वैसे ही प्रोफेसर चिकित्सकों की कमी है अतः जब एक कॉलेज के प्रोफेसर वाह्य परीक्षक बनकर दूसरे कालेज में जातें है तो उनके यहां परीक्षा नहीं होती है, कभी-कभार तो एक ही प्रोफेसर तीन से चार मेडिकल कॉलेजों में वाह्य परीक्षक बनकर जाता है, जो आस पास एक ही रास्ते में पड़ जाते हैं, निपटा कर बड़े प्यार से वापस चले आते हैं, मेजबान मेडिकल कॉलेज के मुख्यतः विभागाध्यक्ष के बहुत अनुनय विनय करने पर परीक्षा लेने जाते हैं ,पर लॉटरी सिस्टम में मुझे नहीं लगता यह सब संभव होगा मेरठ से बहराइच जाना या बस्ती से सहारनपुर जाना । एक साथ सभी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर कैसे एक से दूसरे कालेज में जा पाएंगे ? यह कभी संभव ...

भारत में गरीबी का मुख्य कारण

अभी हाल ही में वैश्विक भुखमरी सूचकांक आता है , और हम 117 देशों की सूची में 102 स्थान पर होते हैं ।ऐसा क्यों है ? जिन्हें लगता है  आरक्षण की वजह से ऐसा हो रहा है ,तो उन्हें एक बार जरूर शांत मन से चिंतन करना चाहिए। 2017 के डाटा के अनुसार भारत में प्रतिदिन ₹32 से कम कमाने वाला व्यक्ति  ही गरीब माना जाता है वहीं आर्थिक आधार पर आरक्षण ₹8 लाख कमाने वाले को दिया जाता है,  यदि आप इस आरक्षण से गरीबी दूर करना चाहते हैं तो तो यह बहुत ही असंभव होगा, कहां से गरीबी दूर हो पाएगी ! दूसरी तरफ आप  11000रुपया /वर्ष  कमाने वाले को गरीब नहीं मानते  ,और वही  आठ लखिया लोगों को आरक्षण दे करके उनकी गरीबी दूर करने का प्रयास करते हो!  यह दोहरा मापदंड कैसे चलेगा भारत की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय औसतन लगभग $2041 प्रति वर्ष है, लोगों की आय में बहुत ज्यादा असमानता पाई जाती है जिसके कारण भारतीय समाज में गरीबी बढ़ी है , गरीबी के बहुत से कारण हैं  लेकिन उससे पहले  कुछ डाटा मैं बताना चाहूंगा, जो गरीबी को परिभाषित करने में अत्यंत ही आवश्यक है 1 .अनुसूचित जाति के  ...