मैं सिर्फ आपसे एनएमसी बिल के एक खडं पर बात करना चाहूंगा जोकि 4:15:10 है इस में बताया गया है की जो अंतिम वर्ष की एक समान परीक्षा होगी उसमें वाह्य परीक्षक को लाटरी सिस्टम द्वारा चुना जाएगा ।लॉटरी सिस्टम के द्वारा मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को बहराइच जाना पड़े या बस्ती के प्रोफ़ेसर को सहारनपुर जाना पड़े तो हो गया ,उनका 8 से 10 दिन बर्बाद ,मानसिक तनाव अलग से । उत्तर प्रदेश के मेडिकल कालेज में वैसे ही प्रोफेसर चिकित्सकों की कमी है अतः जब एक कॉलेज के प्रोफेसर वाह्य परीक्षक बनकर दूसरे कालेज में जातें है तो उनके यहां परीक्षा नहीं होती है, कभी-कभार तो एक ही प्रोफेसर तीन से चार मेडिकल कॉलेजों में वाह्य परीक्षक बनकर जाता है, जो आस पास एक ही रास्ते में पड़ जाते हैं, निपटा कर बड़े प्यार से वापस चले आते हैं, मेजबान मेडिकल कॉलेज के मुख्यतः विभागाध्यक्ष के बहुत अनुनय विनय करने पर परीक्षा लेने जाते हैं ,पर लॉटरी सिस्टम में मुझे नहीं लगता यह सब संभव होगा मेरठ से बहराइच जाना या बस्ती से सहारनपुर जाना ।
एक साथ सभी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर कैसे एक से दूसरे कालेज में जा पाएंगे ? यह कभी संभव नहीं है ,वैसे भी अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने में डेढ़ से दो महीने का समय लगता है और जब नेक्स्ट परीक्षा हर छह माह पर होगी तो अंतिम वर्ष के प्रोफेसर जोकि पूर्णतः क्लिनिकल विषय के होते है या तो नौकरी छोड़ देगें या पूरे साल घूम -घूम कर के दो यूजी की नेक्स्ट परीक्षा और एक पीजी की सामान्य परीक्षा करातें रहेंगे , मेडिकल कॉलेज छोड़कर कहीं हिमालय पर न चले जाए!तनावयुक्त हो जाएगें, ऊपर से नेताजी की धमकियां और प्रलोभन अलग से मिलेगें, बच्चे को केवल पास ही नहीं करना है रेडियो दिलाना है, लगभग पूरा महीना बर्बाद जा सकता है,अंतिम वर्ष की परीक्षा में लगभग सकून छोड़ कर के सब कुछ मिलेगा यात्रा, प्यार-मोहब्बत ,धमकियां इत्यादि इत्यादि क्योंकि यह एक अंतिम परीक्षा होगी जो कि विद्यार्थी का भविष्य निर्धारित करेगी कि वह कौन सी शाखा का विशेषज्ञ बनेगा ,अभी तो केवल पास होने के लिए ही मंत्री जी का फोन करा दिया करते हैं लेकिन जब रेडियो, त्वचा ,सर्जरी गायनी इसी परीक्षा से मिलेगी तो सुबह-सुबह शाह जी का भी फोन आ सकता है ,उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों मैं ग्रैंड वायबा के अंक विभागाध्यक्ष के हाथ में होते हैं अन्य दूसरे प्रोफेसर इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहेंगे,क्या पता किसी को रेडियो के जगह फीजियों मिल जाए तो सुबह मारने के लिए चला आए। अतः चार क्लिनिकल सब्जेक्ट की परीक्षा कराना मतलब 100 मासूम गुंडों के बिच से रजिया को सही सलामत बचा ले जाना बिल्कुल गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश की तरह ,क्योंकि मेजबान कालेज के प्रोफेसर या विभागाध्यक्ष हमेशा यही कहते हैं हमने तो तुमको पास किया था और रेडियो भी दिलाई थी लेकिन फला कालेज के निरीक्षक साहब ने तूझे फेल कर दिया,आखिरकार उनको भी अपनी जान बचानी है।अतः मै एनएमसी बिल के इस खडं का विरोध करता हूं!
नोट :योगी बाबा जेल मत कराना यार ,फालतू में इज्जत की धज्जियां-साजिया उड़ जाएंगी!

Comments
Post a Comment