मथुरा से वापस लौटने का यात्रा वृतांत है ,यह घटना 13 जनवरी को हुई थी ।कुछ तकनीकी खराबी के कारण मैंने सामान्य का टिकट लेकर सामान्य बोगी में यात्रा करने का फैसला किया। सुबह के लगभग 7:00 बज चुके थे ,ठंड का महीना था। इस हाड़ कपाती ठंड में, डिब्बे के एक कोने में एक मां अपने एक बच्चे को सीने से लगाए बैठी थी और दूसरा बच्चा लगभग 3 साल का था जो उसके बगल में लेटा हुआ था, ठंड इतनी ज्यादा थी कि बेटे के साथ मां लिपटी हुई थी और एक मैली सी चादर ओढ़े थी जो शायद उसकी ठंड को रोक नहीं पा रही थी! उसने अपने आंचल से एक बच्चे को तो पूरा ढक रखा था, लेकिन दूसरे का केवल पैर ही आ रहा था। थोड़ा सा समय बीता, धूप हुई ,लेकिन उनकी ठंड को समाप्त करने के लिए काफी नहीं थी, तभी एक चाय वाला चाय लेकर के उधर से गुजरा ,जिसकी आवाज सुनकर बड़ा बेटा उठ गया और मां से चाय पीलाने की जीद्द करने लगा! मां ने कहा ,"रहने दो बेटा चाय बहुत ठंडी है, इसमें चीनी भी नहीं होती, बहुत फीकी है बस कुछ समय में घर आ जाएगा तुम्हारे लिए एक अच्छी सी चाय बना देगें। " बच्चा कुछ समय के लिए शांत हुआ पर पुनः दोबारा चाय वाला आया तो एकदम से जिद्द करने लगा, मां बच्चे को अब नहीं मना पायी, अपना आंचल टटोला शायद उसने ₹20 रखे थे ।चाय वाले को बुलाया पूछा," कितने लगेंगे एक चाय के" उसने ₹10 कहा। उस महिला ने उसे कहा," पिछली बार तो तुमने ₹5 के ही दिए थे। ₹5 ले लो और एक चाय पीला दो" चाय वाले ने चाय देने से मना कर दिया, मां अपने उस बच्चे के लिए चाय नहीं ले सकी ,बच्चा बिलख बिलख कर रोता रहा। भारत में इतनी आर्थिक असमानता है कि कोई ₹10 की चाय भी नहीं खरीद सकता और कोई लाखों पानी की तरह बहाए जा रहा है। यह आर्थिक असमानता सरकार और समाज ने बना रखी है जिसके कारण भारतीय रेल गाड़ी भी सामान्य,सैयां और वात ना कुलित में बटाँ हुआ है ।सबके लिए शिक्षा अलग-अलग ,स्वास्थ्य अलग-अलग, आवास अलग अलग ,यहां तक की मरने के बाद कफन अलग-अलग जलाने के लिए या दफनाने के लिए सामग्री अलग-अलग , भगवान तो है ही अलग अलग। इसी तरह से लोगों के आवास बनते रहे तो किसानों के लिए किसानी करने की जमीन कम पड़ जाएगी । अगर भारत में शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था ,चिकित्सा व्यवस्था ,आवास व्यवस्था सभी के लिए एक जैसा होता तो शायद आज महलों और झोपड़ियों का खौफ नहीं होता ,लोगों में इतनी असमानता नहीं होती ,धन अर्जन करने की सोच नहीं होती ।हम और आप समाज में आर्थिक असमानता का जहर रूपी बीज बोए जा रहे हैं, जिसका परिणाम अत्यंत ही दुखद होंगे , अनेकों लोग अशिक्षा, बेरोजगारी ,बीमारी, भुखमरी इत्यादि से ग्रसित होकर के कॉल के गर्त में समा जाएंगे। सभी क्षेत्रों में नहीं लेकिन आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, यात्रा में समान नीति अवश्य ही होना चाहिए । धन्यवाद मित्रों । यात्रा का दूसरा वृतांत अगले भाग में!
एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया, उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...
Comments
Post a Comment