Skip to main content

विश्व शांति में हमारा प्रयास :कोरोना

 संसार में आज बहुत हलचल मची है जाने-माने विद्वान दुनिया में शांति स्थापित के कार्य में उलझे हैं लेकिन जिस शांति स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं  उस पर पहुंचने के लिए विश्व के कई महान लोग अपना जीवन अर्पित कर गयें हैं  और किए जा रहे हैं ,लेकिन आज हमारी निगाहें कमजोर हैं हमारे दिमाग कुंज हैं हमारा मन कमजोर हो रहा है हम दुनिया की शांति के लिए क्या चिंता करें ,अपने देश के लिए ही कुछ नहीं कर पा रहे हैं इसे अपनी बदकिस्मती ही कहें ,हमें तो अपने दकियानूसी विचारों तबाह कर रहे हैं हम मंदिर मस्जिद और धार्मिक स्थल बनाने के लिए उत्सुक हैं स्वर्ग पाने के लिए आत्मा परमात्मा के विलाप में फंसे हैं, इटली,ईरान, अमेरिका जो इस समस्या से सबसे ज्यादा जूझ रहा है को हम तुरंत भौतिकवादी कह देते हैं उनके जो विचार हैं उनकी ओर ध्यान ही नहीं देते हैं, हम आध्यात्मिक रुझान वाले जो हैं बड़े त्यागी जो हैं हमें ऐसे संसार की बातें ही नहीं करनी चाहिए हमारी ऐसी दुरावस्था हो गई है कि रोने का मन करता है ।
21वीं सदी में हालात सुधर रहे हैं जवानों की सोच विचार पर यूरोप के विचारों का कुछ कुछ असर पड़ रहा है जो नौजवान दुनिया में कुछ तरक्की करना चाहते उन्हें वर्तमान युग के महान और उच्च विचारों का अध्ययन करना चाहिए ,आज समाज में होने वाले दमन के विरुद्ध कौन सी आवाज उठ रही है और स्थाई शांति स्थापना के लिए कैसे विचार उठ रहे हैं उन्हें ठीक से समझे बिना इंसान अधूरा रह जाता है, कोरना से बचने के लिए जब अपने आप को सबसे पृथक करने के लिए कहा जाता है तो तमाम ऐसे लोग झुंड में निकलते हैं ताली और थाली बजाते हैं क्या यही हमारे उच्च विचार हैं? जिसके दिल में जरा भी दया ना हो ,जो रक्त पिपासु  हो, जो नास और महानाश  देखकर करके भी झूम रहा हो, भीड़ के साथ ढोलक ताली थाली बजा रहा हो और आने वाली पीढ़ियों को यही शिक्षा दे रहा है, ऐसे लोग ही देश के सबसे बडे़ नाशक साबित होगें , हमारी साधारण जनता क्या सोचती हैं आपने कल का माहौल देख कर के ही समझ लिया होगा,  "भारत में ज्यादातर लोग  की आस्था उत्सव में है  देश में कोई भी घटना हो उसे गंभीरता से ना लेना हो या उस पर पर्दा डालना हो तो देश में उत्सव सा माहौल बना दीजिए " , जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो हम विश्व के दूसरे नंबर पर आते हैं हमें इस समय विश्व को कुछ देना चाहिए था परंतु आज हम अपने आप में ही उलझे हुए हैं भारत के कुछ पूंजीपति लोग अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए कालाबाजारी कर रहे हैं चाहे चैनल हो, चाहे पत्रकार हो,  या सदेश का अन्य कोई भी माध्यम हो  ज्यादातर जगह इन्ही का कब्जा है और ऐसी खबरें दिखा करके जनता को कहीं ना कहीं से दिग्भ्रमित कर रहे हैं ।
जहां तक मेरी जानकारी है एक-दो को छोड़ दिया जाए तो किसी भी पूंजीपति ने या चैनल धारी ने अभी तक भारत में कोई भी राशी माहवारी से बचने के लिए नहीं दिया है और शायद यही हाल बॉलीवुड के लोग का भी हैं जिन्हें जनता सर आंखों पर बिठा देती है जबकि आज देश बड़ी विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, फिर भी उनके पास अपनी प्यारी जनता को देने के लिए कुछ नहीं है।
 इस देश की विडंबना है कि लोग इतने सीरियस कोरना वायरस को हंसी मजाक का पात्र समझ रहे हैं जहां इस वायरस ने  इटली और अमेरिका के  साथ साथ पूरे विश्व को हिला दिया वही हमारे देश में  ताली और थाली बजाकर के कुछ मूर्ख यह समझ रहे हैं कि देश से बाहर भगा देंगे ,हाल ही के दिनों में राजनेताओं की संवेदना तो मर चुकी है  कोई 33 करोड़ देवी देवता से  उम्मीद कर रहा है कि देश की रक्षा होगी तो कोई "गो करोना गो" जैसे स्लोगन दे करके उम्मीद करता है कि देश बच जाएगा।
 जब ऐसे ही पुलवामा हमला हुआ तो अभी 13 दिन ही नहीं बीते थे कि पूरे भारत में सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर उत्सव मनाया गया और वही आज देखने को मिला एक तरफ सुकमा में 17 जवान मारे गए और हम उसी समय दूसरी तरफ 5:05 पर ताली और थाली का जुलूस निकाल रहे हैं इस जुलूस में मेरठ के एसपी डीएम तक शामिल होते हैं जबकि उन्हें एक पढ़ा-लिखा वर्ग माना जाता है जिहें लग रहा है यह जूलूस निकाल कर के, हमने देश से कोरोना भगा दिया है तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है क्योंकि जितनी ज्यादा भीड़ बढ़ाएंगे ,उतना ही ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित होंगे ।
यकीन मानिए आपने कोरना भगाया नहीं बल्कि संक्रमण को न्योता दिया है अभी तो जिन्हें हंसी मजाक का पात्र लग रहा है कुछ ही दिनों में हालात और बुरे होने वाले है, हमारे देश के राजनेता कोई भी घटना होती है उसे सफल बनाने के लिए एक उत्सव सा माहौल बनाते हैं जिसमें वह इसलिए सफल हो जाते हैं कि यहां की ज्यादातर जनता एक विशेष मनोभावना से जुड़ी हुई है और वह है उत्सव मनाने की मनोभावना !
एक प्रसिद्ध राजनेता ने कहा था यदि किसी आयोजन को आप सफल बनाना चाहते हैं तो लोगों के अनुसार उस योजना को उत्सव का रूप दे दीजिए क्योंकि ज्यादातर लोगों का मस्तिष्क उत्सव का आदी बन चुका है और उसमें समझने बूझने की क्षमता का अभाव हो चुका है इसलिए आज भारत में इस तरह के आयोजन किए गए है, उम्मीद है कुछ देश के समझदार युवा तमाम रूढ़ीवादी ,कट्टरवादी विचारधारा से ऊपर उठकर के लोगों को समझाने का प्रयास करेंगे और कर रहे हैं तथा आने वाले समय में बेहतर परिणाम मिलेंगे जिससे हम अपने देश में शांति व्यवस्था के साथ-साथ पूरे विश्व में शांति कायम करने में योगदान देंगे
आज शहीद दिवस है शहीद भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव जी को मेरा नमन ।
शहीद भगत सिंह के विचारों से या लेख और मैं भी बहुत प्रभावित हूं साथ ही साथ उन  सुकमा के 17 शहीद जवानों को नमन के लिए मेरे शब्द और विचार काफी कम है, शहीद जवानों हमें माफ करना हम आपके शहीदी दिवस पर ताली और थाली बजा रहें है ।
धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...