Skip to main content

क्याँ संपूर्ण क्रांति पुनः हो सकती है ?

आज देश को जरूरत है जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं की जिन्होंने संपूर्ण क्रांति का आहान किया क्योंकि आज की परिस्थितियां उस समय की परिस्थितियों से ज्यादा बदत्तर हैं धर्मवाद, जातिवाद ,बेरोजगारी, अशिक्षा ,महंगाई, लोगों में बढ़ता असंतोष ,हत्या, बलात्कार अपने चरम पर है अतः मेरा मानना है कि यह एक उपयुक्त समय है जिसमें दोबारा संपूर्ण क्रांति की जा सकती है एनआरसी ला करके सरकार ने इस मुद्दे को और भी हवा दे दी है , दिक्कतें सभी जगह है असम से लेकर के राजस्थान जम्मू कश्मीर ,कर्नाटका इत्यादि  जेएनयू में कई दिनों से छात्र आंदोलन चल रहा है , दिल्ली विश्वविद्यालय में अस्थाई नियुक्तियों पर रखे गए सहायक प्रोफेसरों का आंदोलन चल रहा है एक साथ विद्यार्थी और अध्यापक दोनों सड़कों पर हैं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल लगातार पांच दिनों से भूख हड़ताल पर हैं वह बलात्कार पर सख्त कानून की मांग कर रही हैं बलात्कार में हो रही घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है अपराध और बलात्कार के मामले में भारत विश्व का पहला देश बन गया है , देश में बढ़ रही , बेरोजगारी, असुरक्षा ,अपराध और महंगाई से लोगों को निजात दिलाने के लिए मुझे लगता है उपयुक्त समय आ गया है, वर्तमान स्वरूप में परिवर्तन लाना ही पड़ेगा तथा हमें समतामूलक अन्याय व शोषण रहित समाज बनाना ही पड़ेगा, यह वह तूफान है जो 1973 में "गुजरात नवनिर्माण आंदोलन" से आया था जिसमें हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को लेकर के गुजरात के विद्यार्थियों ने दिसंबर 1973 में बड़ा आंदोलन किया देखते ही देखते गुजरात नवनिर्माण आंदोलन समस्त गुजरात में वायरस की तरफ फैल गया  और वहां की तत्कालीन कांग्रेस सरकार जिसमें चमन भाई पटेल मंत्री थे को इस्तीफा देना पड़ता है मुझे लगता है आज तक के इतिहास में पूरे भारत में यह पहली सरकार थी जो आंदोलन के द्वारा गिराई गई थी वहां के विधायकों को भी इस्तीफा देना पड़ा कांग्रेस ओ  का  नेतृत्व करने वाले मोरारजी देसाई को भी भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा था इस आंदोलन में पूरे गुजरात में 1974 में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाता है 1 साल बाद इलेक्शन होते हैं और कांग्रेस हार जाती है और पहली बार जनता मोर्चा की सरकार बनती है , जिसमें जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के बीज पूरे देश में बो दिए थे  आज भी परिस्थितियां उसी तरह हैआज भी विद्यार्थी आंदोलनरत है कभी जेएनयू में आंदोलन हो रहा है तो कभी बीएचयू में तो कभी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आन्दोलन को भी मध्यम वर्ग का बहुत ज्यादा सपोर्ट मिल रहा हैै  लेकिन विपक्ष का कोई नेता आगे नहीं आना चाहता सिर्फ जरूरत है  तो एक जयप्रकाश नारायण जैसे दूरदर्शी सोच के नेता की  जो एक बड़ा आंदोलन खड़ा कर सके  सब को एक मंच पर ला सकें कारवां तो यूं ही बढ़ता जाएगा ।
 इसी तर्ज पर बिहार में मार्च 1974 में आंदोलन हो गया , विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि तथा छात्रावासों में रहन-सहन की उपयुक्त व्यवस्था ना होने के खिलाफ समस्त बिहार के छात्रों ने आंदोलन कर दिया
सरकार ने विरोध कर रहे छात्रों पर गोलियां चलाई , मासूम विद्यार्थियों के हत्या के बाद संपूर्ण बिहार असेंबली का घेराव कर दिया गया, जबकि यहां प्रतिदिन जेएनयू के विद्यार्थियों पर , इलाहाबाद  व बनारस हिंदू  के विद्यार्थियों पर लाठियां चलाई जा रही है लेकिन आज का विपक्ष है कि उठने का नाम ही नहीं ले रहा है , शायद विपक्ष में जयप्रकाश नारायण जैसा कोई दूरदर्शी नेता मौजूद नहीं है इसी तूफान को पहचानते हुए  जयप्रकाश नारायण आते हैं,पटना में विशाल रैली करते हैं तथा समाज परिवर्तन करने का लक्ष्य देते हैं," अब केवल बिहार में नहीं बल्कि पूरे देश में बदलाव आना चाहिए, वक्त आ गया है अब इंदिरा गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए"  ट्रेन नहीं चल रही थी आज भी वही स्थित है रेलवे के कर्मचारियों को ज्यादा कार्य करना पड़ रहा है और साथ ही साथ रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है पर विपक्ष को भुनाने में कहीं ना कहीं असफल है  इस क्रांति को इंदिरा गांधी बड़ी निर्दयता के साथ दमन करना चाहती थी उन्होंने  रेलवे कर्मचारियों को जेल में डाल दिया तथा  नए कर्मचारियों को भर्ती करने का प्रयास किया उस समय  रेलवे कर्मचारी के नेता जॉर्ज फर्नांडिस थे जिन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया, स्ट्राइक चलती रहती है प्रोटेस्ट होता है
इसी बीच  राजनारायण केस का जो कि शांति भूषण लड़ रहे थे इलाहाबाद में फैसला आता है कि 1971 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने सरकारी  सत्ता का दुरुपयोग करके ,जीत प्राप्त की है  इसलिए एमपी की  सीट खाली मान ली जाती है तथा इंद्रा गांधी को 6 वर्षों तक चुनाव लड़ने से मना कर दिया जाता है  इंदिरा गांधी इतनी आसानी से हार मारने वाली नहीं थी, वह इन मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में ले गई सुप्रीम कोर्ट ने भी वही निर्णय दिया 24 जून को विपक्ष के सभी नेताओं के साथ रामलीला मैदान में जय प्रकाश नारायण ने लोगों से अपील किया कि इंदिरा गांधी की सरकार के आदेश नहीं मानना हैं क्योंकि इन्हें सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है अतः इनके आदेश मानने के लिए कोई  बाध्य नहीं है उसके बाद इंदिरा गांधी को कहीं ना कहीं एहसास हो जाता है कि अब मेरी सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती इसलिए  संजय गांधी के साथ मिलकर के , देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगा दिया गया। उस समय के तत्कालिक राष्ट्रपति फखरुद्दीन थे  जिन्होंने  देश में आपातकाल घोषित कर दिया ।
26 जून को लगभग सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया उसी में चंद शेखर जो कि कांग्रेस पार्टी के ही नेता थे उन्हें भी गिरफ्तार करके जेल में भर दिया जाता है  राष्ट्रपति फखरुद्दीन अहमद  ने नागरिकों के अधिकार छीन लिए विद्यार्थियों को जेल में डाला दिया गया, अध्यादेश लाकर के कई कानून बना दिए गए है इसी बिच में 42वां संविधान संशोधन कर लिया जाता है उस समय ए एन राँय जज होते हैं जो वर्तमान जजों की तरह सारे निर्णय पीएमओ से पूछ कर लिया करते हैं लोगों पर गोलियां चलाई जाती हैं इसमें बोलने से रोका जाता है इसी बीच  राजीव गांधी ने 80 लाख लोगों की नसबंदी करा दी थी  20 महीने बाद ,मार्च 1977 में दुनिया भर के देशों के दबाव के कारण इमरजेंसी हटा ली जाती है हर देश में पुनः चुनाव होते हैं कांग्रेस चुनाव हार जाती है और पहली बार पूरे देश में  नान -कांग्रेसी सरकार बनती है
 इन सभी  घटनाओं से सीख लेने की जरूरत है और सरकार और विपक्ष को चाहिए कि सब को एकजुट करके एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार करें ।
र्क्रांति से नीचे कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए, वहीं परिस्थितियां हैं लोकतंत्र से लोगों का उठता विश्वास, लगभग पूरे विपक्ष का ईवीएम की स्वाविकारता का ना होना ,बेरोजगारी, महंगाई इत्यादि ऐसे मुद्दे हैं कि इस समय संपूर्ण क्रांति बड़े आसानी से किया जा सकता है क्या तैयार है इस सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए  तो हमारा साथ दीजिए ताकि अपनी संस्थाओं को बचा सके, निजी करण को रोका जा सके और इस देश के धर्मनिरपेक्षता की रक्षा कर सकें ।देश नया पाकिस्तान बनने जा रहा है
हमसे बाद में अमेरिका में  काले लोगों  को वोटिंग का अधिकार मिला लेकिन आज वहाँ हमसे ज्यादा समाजिक समानता और सभी के लिए उपयुक्त अवसर उपलब्ध है  हमारे देश में क्या है ? किसी भी स्तर के विद्यार्थी को यह गारंटी नहीं दे सकते कि उसे रोजगार मिलेगा ,उसे अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा उसे अच्छा माहौल मिलेगा ,यहां तो सिर्फ लोगों के  मस्तिष्क में हिंदू मुस्लिम इत्यादि भरा जा रहा है सिटीजन अमेंडमेंट  एक्ट ने सीधा सीधा संविधान पर प्रहार किया है यह एक संप्रदायिक कानून हैं । जहां इसे संविधान को मानने वाले लोग मनुस्मृति और संवैधानिक कानून की लड़ाई मान रहे हैं वहीं भारतीय मुसलमान इसे  शोषण की तरह देख रहे हैं ।


एनआरसी ला करके एक धर्म विशेष के लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाए जाने का प्रावधान किया जा रहा है अतः आप सरकार से सवाल पूछना चालू करिए, अपनी आवाज मजबूत करिए अन्यथा देश को नया पाकिस्तान बनने से अब बचा नहीं पाएंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...