Skip to main content

मोदी जी की ह्यूस्टन रैली मांत्र ट्रम्प का चुनाव प्रचार बन के रह गई


मोदी जी वैश्विक नेताओं का स्वागत करने प्रोटकॉल तोड़ हवाई अड्डों पर जाते रहते हैं।
कल ह्यूस्टन में उनका स्वागत करने क्रिस्टोफर ओल्सेन आयें,सबसे नीची रैंक वाले हैं- भारत में केंद्रीय उप मंत्री तक की रैंक नहीं है इनकी, तो प्रोटोकॉल तोड़ने की बात करना ही बड़ा ही हास्य पद होगा।
बज रहा है ना घंटा? माफ़ करें. डंका?  चुनाव प्रचार हो रहा है वो  भी डोनाल्ड ट्रम्प का है..
जितना पैसा खर्च हो रहा हैं वो आरबीआई का है भारतीय आवाम का है।
सबसे ज़रूरी बात ये है कि भारत में सड़क छाप गोदी मीडिया के  एंकर और अंधभक्त तालियां बजा रहें हैं
 ह्यूस्टन लोकल मीडिया ने भी ख़ास तबज्जह नहीं दिया शिवाय की भारत की मीडिया।अगर यही काम ट्रम्प भारत में करते तो अमेरिकी ध्यान ना देते ,इसे आप नौवां आश्चर्य कहें या विदेश नीति के मानकों का धाराशाही होना पर सचमुच वैश्विक स्तर पर ऐसा पहली बार देखा गया: 
ह्यूस्टन स्टेडियम में भारतीय प्रधानमंत्री ने नारा लगाया, 'अबकी बार ट्रंप  सरकार' क्या इस तरह से किसी अन्य देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भारत में आकर मोदी जी के लिए प्रचार करते हैं ?कुछ समय के लिए मान भी लीजिए मोदी जी ने सही किया ,लेकिन आप याद करिए यदि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं बने तो क्या होगा? हमारे संबंध वही रहेंगे जो आज हैं या तनाव आना लाजमी है ।वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की तारीफ़ों के पुल बांधे हैं,नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की तारीफ़ करते हुए कहा, ''उनका नाम इस धरती पर कौन नहीं जानता. जब वो इस महान देश में सर्वोच्च पद तक नहीं पहुंचे थे, तब भी ट्रंप एक जाना-पहचाना नाम था. सीईओ से कमांडर इन चीफ़ तक. बोर्डरूम से ओवल ऑफ़िस तक. स्टूडियो से वैश्विक मंच तक.'' सुनकर बड़ा हास्य पद लगता है हमारे तमाम ऐसे मित्र हैं जो डोनाल्ड ट्रंप के बारे में नहीं जानते थे और बोडरूम से ओवल तक का क्या मतलब है ??
मोदी ने ट्रंप के 'ईगो' को सहलाकर अमरीका के साथ भारत के तनाव को कम करने की कोशिश की है, ऐसी कोशिश ये लोग कई बार कर चुके हैं , ट्रंप के जीतने के लिए अभी यज्ञ किया था लेकिन बीच में जो डोनाल्ड ट्रंप का कश्मीर पर दृष्टिकोण रहा था वो बेहद ही निराशाजनक रहा फिर भी हम आज वही  कार्य दोबारा कर रहे हैं
 अमरीका ने भारतीय स्टील और एल्यूमिनियम आयात पर शुल्क बढ़ाया था, तभी से भारत ट्रंप प्रशासन के साथ कारोबारी तनाव कम करने के तरीक़े खोज रहा था.



 इस आयोजन के ज़रिए ट्रंप ने भारतीय-अमरीकियों को लुभाने की कोशिश ज़रूर की है, लेकिन नरेंद्र मोदी के समर्थन के बावजूद उनका वोट हासिल करना आसान नहीं होगा.
ट्रंप-मोदीइमेज कॉपीरइटEPA

 'दंगों में भूमिका' की वजह से अमरीका ने कभी उन्हें वीज़ा देने से मना कर दिया था, लेकिन उसके बाद मोदी ने एक लंबा सफ़र तय किया है, पर क्या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चुनावी प्रचार करना सही है।
लंदन के गार्डियन अख़बार ने लिखा है कि अमरीका और भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले दो सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र हैं और दोनों का नेतृत्व दक्षिणपंथी नेताओं के हाथ में है. उसने इस मुलाकात को बहुत ही अजीब एवं चौकाने वाला करार दिया है





एक विदेशी नेता अमरीकी ज़मीन पर कार्यक्रम करता है और अमरीकी राष्ट्रपति को उसमें आमंत्रित किया जाता है जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार कर लेते हैं क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी को आने वाले चुनाव के मद्देनजर भारतीयों का वोट पाने का इससे अच्छा अवसर नहीं मिल सकता था पर आप सोचिए कि इसी तरह से यदि हम अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान का इमरान के लिए प्रचार करें ,शेख हसीना के लिए बांग्लादेश का प्रचार करें , यदि ये लोग चुनाव हार गए तो क्या हमारे संबंध पहले की तरह रह जाएंगे या ये सरकारें हमें विपक्ष का मान करके पक्षपात पूर्ण कार्यवाही करेंगी । आप खुद से कभी विचार करिएगा अभी तक भारत के इतिहास में कौन  दूसरे देश का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री भारत के नेता के लिए वोट मांगने आया है,शायद कोई भी आपको उदाहरण नहीं मिलेगा। द हिंदू अखबार लिखता है राष्ट्रपति ट्रम कहते हैं दोनों  देशों को "इस्लामिक आतंकवाद" से लड़ने के लिए एक साथ आना पड़ेगा ,पर क्यों केवल इस्लामिक आतंकवाद? चाहे जो भी आतंकवाद हो, आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है,आतंकवाद के खिलाफ तो हमें खडे़ होना ही पड़ेगा,चाहे इस्लामिक हो, क्रिस्चियन हो, सिख हो या यहां तक कि हिंदू धर्म पर  भी आधारित हो आतंकवाद आतंकवाद होता है

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...