यह प्रथम विश्व युद्ध की कहानी है प्रथम विश्व युद्ध के लगभग 25 साल पहले अमृतसर का दृश्य होता है उस समय ज्यादा वाहन नहीं थीं, प्रायः एक्के चला करते थे शहर और ग्रामीण प्रवेश में बहुत ज्यादा बोलियों का अंतर हुआ करता था यह हिंदी की पहली प्रेम कहानी है जो अमृतसर से शुरू होकर के फ्रांस और बेल्जियम के युद्ध में खत्म होती है लड़के और लड़की का मिलन ,चौक की दुकान पर होता है लड़के के बाल बड़े होते हैं जिससे पता चलता है वह सीख है तथा लड़की का पजामा ढीला होता है जिससे पता चलता है वह सीखनी है दुकानदार बहुत ज्यादा व्यस्त होता है नोटों को गिनने में, जो लड़का 12 साल का होता है , वह लड़की से पूछता है तेरा घर कहां है? नायिका उत्तर देती है मगरे में !और नायिका पूछती है तेरा घर कहां है? मांझे में !बाद में दोनों को पता चलता है दोनों अपने मामा के घर आए हुए हैं ,तब तक दुकानदार फ्री हो जाता है और दुकानदार लड़के को दही दे देता है और दोनों कुछ दूर जाते हैं, लड़का रुकता है और उस नायिका से पूछता है यह बता, "तेरी कुड़माई हो गई ?" अर्थात तुम्हारी सगाई हो गई है क्याँ, नायिका आंखें चढ़ा करके बोलती है,"धत्त" इसी तरह से हर दूसरे या तीसरे दिन नायक और नायिका आपस में मिलते हैं और जब भी नायक मिलता है तो यही बात करता है कि , "तेरी कुड़माई हो गई "वहीं उत्तर मिलता था लगभग इसी तरह से 2 से 3 महीने बीत गए हैं एक दिन जब उसने पूछा ," तेरी कुड़माई हो गई" तो उसने हां मैं उत्तर दे दिया, यह देखो रेशम की चढ़ी हुई साल इसे देखकर नहीं लगता कि मेरी कुड़माई हो गई! लड़का बहुत दुखी हो जाता है घर जाने के रास्ते में अजीब हरकतें करता है किसी कुत्ते को पत्थर से मारता है एक लड़के को नाली में ढकेल देता है उसी के ख्यालों में बेसुध खोया रहता है तभी एक वैष्णवी से लड़ जाता है तो यही से उसे अंधा शब्द की उपाधि मिली ,इस लड़के का नाम होता है लहाना सिंह । दूसरा एपिसोड शुरू होता है 25 साल बाद प्रथम विश्व युद्ध की लड़ाई हो रही होती है जिसमें लहाना सिंह एक जमादार होता है और फ्रांस की खाई में अपने साथियों संग छुपा होता है , जमीन नहीं दिख रही होती है उस खाई में पूरा अंधेरा होता है आसपास गोले बारूद अलग से फट रहे होते हैं ,लहाना सिंह लड़ना चाहता था लेकिन खाई से बाहर निकलने का आदेश नहीं था लगभग प्रतिदिन 25 जलजले की आवाज सुनाई देती है अर्थात बम फटने की आवाज । लहाना सिंह सोचते थे यहां से 3 दिन बाद बाहर निकलेंगे और जमकर बकरा खाएंगे ,इससे पहले लहाना सिंह ने धावा बोलकर के 4 मील तक जर्मन को मार भगाया था और उसने हरारा सिंह सूबेदार को बताया कि यदि आदेश मिल गया होता तो इनको बर्लिंन तक पहुंचा देते । खाई में सूरज निकलता नहीं है सभी लोग बैठे हैं सिगड़ी में कोयले डालते हुए ,अन्य सैनिक बाल्टी से पानी भर कर बाहर फेंक रहे थे ,पानी बाहर फेंकते हुए लहाना सिंह ने कहा कि जब गोरी मैडम सिगरेट देती हैं तो बड़ा दुख होता है क्योंकि सिख सिगरेट नहीं पीते, इसीलिए बहुत डर लगता है ?गोरी मैडम क्या सोचेंगी? अपने तखत पर बोधा सिंह को लेटाए रहता है तथा अपना कंबल भी बोधा सिंह को दे देता है क्योंकि कणाके की ठंडी होती है और उसकी जगह पर ड्यूटी भी किया करता है, वजीरा सिंह जो कि बोधा सिंह का साथी होता है , बोधा सिंह बहुत ही बीमार है तथा उसका बुखार बढ़ता ही जा रहा था लहाना सिंह ने उसे पानी पिलाया तथा उसके बार बार मना करने पर भी अपनी जर्सी निकाल कर के पहना देता है तभी एक लप्टन साहब आते हैं और सूबेदार हजारा सिंह से कहते हैं लगभग 50 जर्मन दूसरी खाई में ठहरे हैं वहां पर हमला करना है लाहना भी तैयार हो गया, बोधा भी तैयार हो गया लेकिन लहाना सिंह बोधा को मना करता है सूबेदार हजारा सिंह सिपाहियों को लेकर के उस खाई की तरफ चल देते हैं जबकि 8 सिपाही उसी खाई में रुकते हैं , लिप्टन साहब ने सिगरेट पिया और सिगरेट को लहाना सिंह को भी दिया पीने के लिए ।तभी लहाना सिंह को संदेह हो जाता है क्योंकि उनके बाल कटे हुए थे और सिगरेट कभी नहीं पीते थे इसलिए लहाना सिंह," एक कहानी सुनाता है और उस कहानी के जरिए पकड़ लेता है उनके लिप्टन साहब के भेष में कोई दुश्मन छुपा है तथा दियासलाई लेने के लिए वापस जाता है और अपने साथियों को बताता है," क्यामत लिप्टन साहब के वर्दी में आया है और उसने मुझे पीने के लिए सिगरेट दिया और वह कहता है कि सूबेदार के पास चले जाओ और उसको यह बताओ ताकि वो और सैनिकों को वापस लेकर आए , इसी बीच नकली लिपटन हथगोला लगाना चाहता है, सरदार जी उस पर बिजली की तरह टूट पड़ते हैं तथा एक ही बट मेंं उसे घायल कर देते हैं , वो पिस्टल निकालकर लहाना सिंह पर जैसे ही वार करता है लहाना सिंह गोली उसके भेजे मेें उतार देते लेकिन इस बीच लहाना सिंह के जाँघ में गोली लग जाती है जिससे लहाना सिंह घायल हो जाते हैं और साफा फाड़ कर के बांध लेते हैं तब तक बोधा जग जाता है वह कहता है क्या हुआ? लहाना सिंह ने बताया कुछ नहीं कुत्ता आया था उसे गोली मार दिया। तभी जर्मन पलटन लगभग 70 की संख्या में खाई में घुस जाती है और ये केवल सात होते हैं एक तो घायल है ,"वाहे गुरु दा खालसा वाहेगुरु दी फतेह" का जयघोष करते हुए जर्मन पर टूट पड़ते हैं तथा इसी बीच उधर से वापस सिखों की फौज भी आ रही होती है दोनों तरफ से लोग आक्रमण कर देते हैं और लगभग 363 जर्मन घायल हो जाते हैं या मार दिए जाते हैं लहाना सिंह के सीने पर गोली लगी होती हैं वहां पर भी उन्होंने अंधेरे में साफा का बचा हुआ हिस्सा बांध लिया होता है और कीचड़ लगा लेते हैं जिससे किसी को पता ना चले कि वो घायल हैं सूबेदार जी आ गयें थे उन्होंने नजदीक के राहत कैंप में टेलीफोन कर दिया था, एक एंबुलेंस आती है और दो डॉ आते हैं जो घायलों को पट्टी बांधकर अपने साथ एंबुलेंस में ले जाते है लहाना सिंह ने अपने घाव को छुपा लिया था ताकि उस एंबुलेंस में बीमार बोधा सिंह जा सके, जोकि सूबेदार का पुत्र था सूबेदार लहाना सिंह को छोड़कर नहीं जाना चाहता था , पर लहाना सिंह के द्वारा अपने बच्चे की कसम दिलाने पर सूबेदार जाने के लिए तैयार हो गया ।उसने कहा सूबेदारनी से कहना जो "उसने कहा था" मैंने वादा पूरा कर दिया और जब भी उसे पत्र लिखना मेरा मत्था टेका देना! सूबेदार नम आंखों से कहता है हम साथ चलेंगे , उसके बाद सूबेदार की गाड़ी चली जाती है लहाना सिंह वजीरा से कहता है पानी पिला दे। कमर खोल दे लहाना सिंह का अंतिम समय आ जाता है सारी परते वापस आने लगती हैं घटनाओं को याद करता है, दही वाले के यहां ,सब्जी वाले के यहां, वही उसे 8 साल की लड़की मिल जाती है और पूछता है " तेरी कुड़माई हो गई" तब वह 8 साल की लड़की थी।
एक साल पहले लहाना सिंह एक बार मुकदमे के सिलसिले में गांव गया होता है तो उसे सूबेदार जी कहते हैं कि मेरे घर भी चले आना युद्ध में दोनों लोग जाने वाले थे ब्रिटेन का आदेश होता है इसलिए लहाना सिंह सूबेदार के घर पहुंचते हैं , अलविदा लेने वाले होते हैं ,तभी सूबेदार जी कहते हैं सूबेदारनी तुम्हें पहचानती है और बुला रही है ,लहाना जब सूबेदारनी से मिलने जाते हैं तो वही वाक्य सूबेदारनी कहती है याद दिलाते हुए, "तेरी कुड़माई हो गई" और रेशम का साल दिखा करके बोलती है , " लहाना सिंह मेरे पुत्र बोधा सिंह और पति सूबेदार जी को उसी तरह बचाना जैसे तुमने मुझे एक्के के नीचे आने से बचाया था यह प्रण माँगती है और लहाना सिंह नम आंखों से अपनी उस बचपन की नायिका को वचन दे देते हैं और चले आते हैं और आज उन्होंने उसकी अंतिम इच्छा पूरी कर दी और यही यादें लिए हुए ,लहाना सिंह शहीद हो जाते हैं अगले दिन समाचार पत्र में निकलता है,
फ्रांस और बेल्जियम आठवीं सूची मैदान में धावाँ से मरा नंबर 771 राइफल जमादार लहाना सिंह
चंद्रधर शर्मा गुलेरी कहना चाहते हैं जब भी हम प्रेम में होते हैं उस हर एक कठिनाई को स्वीकार करने के लिए तैयार होते हैं जो नायक या नायिका के साथ जुड़ा हुआ है चाहे दुख हो चाहे सुख हो। वास्तव में लहाना सिंह एक बड़े लोकप्रिय नायक हैं जो अपनी प्रेमिका को दिया हुआ वचन विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी निभाते हैं और अंत में मोहब्बत में शहीद हो जाते हैं, आज मोहब्बत के मायने बदल गए हैं इस कहानी को लगभग 100 साल से ऊपर हो गए हैं फिर भी चंद्रधर शर्मा गुलेरी उसके माध्यम से चाहते हैं कि प्रेम अमर होना चाहिए ,जो लोगों की यादों में छुपा हो ,आज भी "उसने कहा था "बड़े ही मोहब्बत और प्यार के साथ पढ़ी जाती है भारत में ही नहीं पूरे विश्व में इस पुस्तक ने इतिहास रचा है!

Comments
Post a Comment