Skip to main content

आखिर हम जेएनयू का विरोध क्यों कर रहे हैं ????

गांधी के देश में, बुद्ध के देश में, अंबेडकर के देश में ,भारत भूमि छात्रों के खून से लाल हो रही है यह कहाँ का न्याय हैं ?,इलाहाबाद के बाद बीएचयू ,बीएचयू के बाद जेएनयू ,जेएनयू के बाद कल कोई मेडिकल कॉलेज होगा ,हो सकता है कोई विद्यार्थी आपके घर का भी हो जिसका खून इस धरती के रंग को लाल कर दे, इसी तरह चलता रहा तो भारत की धरती सुनहरी नहीं रह जाएगी ,सरकार के द्वारा ही लाल कर दी जाएगी, वो भी मासूम विद्यार्थियों के खून से ।
जरूरतमंदों के लिए मुफ्त में शिक्षा दी जाए तो क्या दिक्कत है ? यहां दिल्ली के पूरे हॉस्पिटल निशुल्क चल रहे हैं तो क्या वह भी भीख है धन्ना सेठो तुम्हारी नजरों में होगा भीख  पर हम उसे अपना हक कहते हैं, क्योंकि सरकार का जो भी बजट है उसमें हर एक भारतीय किसी न किसी तरीके से योगदान देता है अतः इन पैसों पर उसका भी अधिकार है ।जो लोग कहते हैं फला  व्यक्ति मेरे टैक्स पे पल रहा हैं उनको मैं बता देना चाहता हूं हर एक व्यक्ति सुबह से शाम तक कुछ भी खरीदता है कुछ भी इनकम करता है तो उसमें भी टैक्स जरूर देता है चाहे विद्यार्थियों  हो, चाहे विधायक हो ,चाहे सांसद हो ,चाहे अंबानी हो। यह तो कहना छोड़ दीजिए कि वे टैक्स नहीं देते ,भारत का हर एक व्यक्ति जो किसी सामान की खरीदारी कर रहा है वह कुछ ना कुछ टैक्स जरूर दे रहा है , आज तक की पत्रकार स्वेता सिंह कहती हैं कि लोग 21 से 22 साल में टैक्स भरने लगते हैं ये लोग आंदोलन कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहता हूं आप मेडिकल कॉलेज कोई ऐसा बता दो जिसमें 21 साल का बच्चा टैक्स भरता हो ? आईआईटी का कोई ऐसा कॉलेज बता दीजिए जिसमें 21 साल का PhD बच्चा टैक्स भरता हो? या कोई विश्वविद्यालय बता दिजीए, जिसमें 21 साल में phd पर आप नौकरी देते हो ? जो टैक्स भर सकें, जिस व्यक्ति ने अच्छे विश्वविद्यालय में ना पढ़ाई कि हो उसे क्या पता कि rs 1030/year भी कितनी महंगाँ हो जाता है इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तमाम ऐसे छात्र आते थे पढ़ने जिनके पास न तो मेडिकल की तैयारी करने के पैसे थे ,ना आईआईटी की तैयारी करने के पैसे थे फिर भी उन्होंने संघर्ष किया और आज इतिहास रच रहे है, क्या ऐसे लोग को अब आगे आने से रोका जाएगा ? क्या सरकार का खर्चा  एक कॉलेज की फीस बढ़ाने से चलने लगेगा ?

पप्पू यादव जी जेएनयू का साथ खड़े होते हैं  और उनके टिप्पणी के लिए अफसोस जाहिर करते हैं फिर भी श्वेता सिंह को कोई  फर्क नहीं पड़ता ।
भारत जैसे देश में किसी प्रकार की हिंसा स्वीकार करना मतलब आप अंधकारयुगीन भारत को दावत दे रहे।
सूरज मंडल सर ड्यू विश्वविद्यालय में सह आचार्य हैं  तथा तमाम सामाजिक न्याय के मुद्दों से जुड़े हुए हैं इन्होंने जेएनयू के सपोर्ट में लिखा है, "एक ऐसे शख्स के बारे में जो दिल्ली में आता है सालों मजदूरी करता है और  जेएनयू की प्रवेश परीक्षा पास करके पढ़ाई करता है , जिसे सही से ना तो हिंदी बोलीनी आती है, ना तो अंग्रेजी, फिर भी वो अध्यक्ष का चुनाव लड़ता है  और कहता है  कि, "लोग गरीबी और जातिवाद के दंश को किताबों में पढ़ते हैं ,मैंने इसे जिया है" इस तरह के विद्यार्थी का केवल जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय में चुनाव लड़ पाना संभव है क्योंकि अन्य जगह के विश्वविद्यालयों में तो सिर्फ पैसों के दम पर चुनाव का होता चीरहरण है,क्या ऐसे विद्यार्थी जेएनयू में ना पढ़ पाए इसलिए जेएनयू को बंद कर देना चाहिए ?




पुलिसिया कार्रवाई के बाद जितेंद्र सुना को ही नहीं बल्कि कई दूसरे छात्रों को इतनी गंभीर चोटे आई कि आप को भयभीत कर देंगी लेकिन तमाम लोगों को खुश भी करती हैं।





 प्रशांत कुमार और प्रियंका भारती जो जेएनयू से छात्र संघ का चुनाव लड़ चुके हैं अक्सर करके सबने प्रियंका भारती को इसी संघर्षमयीं रूप में, जेएनयू के अध्यषी भाषण से लेकर आज तक ,देखा हैं।


दिल्ली विश्वविद्यालय के  सह आचार्य डॉ रतनलाल लिखते हैं इस तरह के विश्वविद्यालय बिहार में भी होने चाहिए तथा तेजस्वी यादव को ऐसा विश्वविद्यालय खोलने के लिए जल्द ही घोषणा कर देनी चाहिए । मेरा मानना है बिहार में ही क्यों यूपी में भी होना चाहिए।
डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सर हमारे मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सीनियर रहे हैं और वो लिखते हैं कि यह सारा बवाल सिर्फ इसलिए है कि हॉस्टलों में पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया इसलिए विद्यार्थी सड़कों पर हैं ,मुझे उम्मीद है कि वह पहचान पत्र वाली नोटिस जरूर शेयर करेंगे मेरा ए ब्लॉग पढ़ने के बाद, क्योंकि जेएनयू के तमाम विद्यार्थियों ने फीस बढ़ने की नोटिस भेजी और उनका कहना है वह फी हाईक की वजह से आंदोलनरत हैं
 डॉ महेश यादव, यह भी एमबीबीएस एमडी है,  लिखते हैं कि आर्मी के जवान देश की रक्षा करते हैं और उनसे डेढ़ गुना उम्र वाले लोग जेएनयू में राष्ट्र विरोधी जहर घोलते हैं,डा महेंद्र से मै पूछना चाहता हूं यदि जहर घोलते हैं तो उनको गिरफ्तार करिए, उनको सजा दीजिए, उसमें फीस बढा करके आपको क्या फायदा होने वाला है ?शायद आप भी किसी सरकारी मेडिकल कालेज से पढ़े होंगे जिसकी पता है सब्सिडी के बाद भी फी 40,000 होती है यदि एक बार में 400 गुना बढ़ा दी जाती  16 लाख प्रतिवर्ष कर दी जाती तो क्या आप विरोध नहीं करेगें ? यदि आपको लग रहा है कि जेएनयू में देशद्रोही हैं तो गृह मंत्रालय किसका है आपका है कहिए उनको गिरफ्तार करें और सजा दे, जेएनयू को बंद करने की बात कही से तार्किक नहीं लग रही है क्योंकि उसमें एबीवीपी के लोग भी पढ़ते हैं जो शायद आप की एक  विद्यार्थी शाखा है और आपके राघवेंद्र मिश्रा जो अपने आप को कट्टर हिंदू कहते हैं इसी जेएनयू से इस बार चुनाव लड़ चुके हैं जिन्होंने विद्यार्थियों पर हुए हमले का भी कड़ा विरोध किया है, क्या आप चाहेंगे एबीवीपी के लोग और राघवेंद्र मिश्रा भी सड़कों पर आ जाएं।


शायद डॉक्टर महेश यादव  इन्हें विवेकानंद की मूर्ति तोड़े जाने का गुनाहगार मानते हैं लेकिन खुद सोचना चाहिए जो विद्यार्थी बड़ी हुई फी का विरोध कर रहे हैं उन्हें स्वामी विवेकानंद जैसे संत की मूर्ति तोड़ने का क्या फायदा होगा जिन्होंने कट्टरवादी  धर्म का विरोध किया था ? 

हमारे बॉस डॉ उपेंद्र भारद्वाज जी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखते हैं कि 40 साल का विद्यार्थी अभी b.a. कर रहा है मै चाहता हूं अपनी पोस्ट में कम से कम एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि 40 साल का विद्यार्थी बीए का  छात्र हैं या जिन्होंने शेयर किया है उनसे कहें कि कम से कम एक प्रमाण प्रस्तुत करेंं जिससे लग जाए वो , सही कह रहे हैं !

 डॉ दीपक गुप्ता जी हैं जो विश्वविद्यालय को सिफलिस विश्वविद्यालय कह रहे हैं मुझेे नही पता किस लिए इन्होंने  सिफलिस नाम दिया हैै हो सकता जेएनयू काा कोई विद्यार्थी् जो सिफलिस से पीड़ित हो इनके पास इलाज कराने आया हो और कुछ आदान-प्रदान हो गया होगा ,   इन्होंने समानता का  परिचय दिया है वामपंथी और दक्षिणपंथी ,दोनों विचारधारा के लिए एक शब्द्द सिफलिस प्रयोग किया हैं   
 श्रवण कुमार जो इस समय जापान के क्योटो यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टरेट कर रहे हैं उनके विचार पढ़े
 डॉ पीयूष सिंह जिन्होंने डीयू से पीएचडी किया देखिए जेएनयू के विद्यार्थियों के लिए उनके क्या विचार हैं
 डॉ लक्ष्मण यादव जो कि डीयू कॉलेज के सहायक प्रोफेसर है, विद्यार्थियों के समर्थन में खुलकर पोस्ट लिख रहे हैं 
 आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आजाद ने लिखा है कि पुलिस वालों ने रिपोर्टर को जेएनयू का विद्यार्थी समझकर के टॉर्चर कर दिया ।
मैं पूछना चाहता हूं क्या जेएनयू से पढ़ने वाला हर एक छात्र गद्दार होता है यदि गद्दार है तो सबसे पहले भारत के वित्त मंत्री और विदेश मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए और यदि नहीं केवल संस्कृति की बात है तो आप जेएनयू के समान ही एक विश्वविद्यालय खड़ा करिए ,जहां की संस्कृति आपके अनुसार हो ,जिसकी फी भी आपके अनुसार हो और जेएनयू से श्रेष्ट बनकर दिखाइए ना कि उन पर हमला करके ।स्वामी विवेकानंद जी को आप मानते हैं, आप उनके एक सच्चे सिपाही हैं तो  आपको किसी से बड़ा बनने के लिए  एक दूसरी लाइन खींचे ना की पहली लाइन को मिटाए ।
 धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...