Skip to main content

स्वतंत्रता दिवस विशेष

स्वतंत्रा दिवस की सबको बधाई, असीम सौंदर्य ,सांस्कृतिक विविधताओं के ताने-बाने ,आध्यात्मिक तथा सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर इस भारत भूमि को हम नमन करते हैं।भारत की रक्षा करते हुए जिन महापुरुषों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया आज हम उनको तहे दिल से नमन करना चाहते हैं ।
जो उद्देशिका में पहला शब्द आता है "हम भारत के लोग" में क्या केवल हिंदू आता है? या वे सब लोग आते हैं जो भारत को बनाने में कहीं ना कहीं योगदान दे रहे हैं ?लेकिन आज देश में एक ऐसी भावना जग गई है जिसमें हम हिंदू और मुस्लिम तथा अन्य अल्पसंख्यक वर्गों में बांट दिए गये है। यहां तक कि एक ही परिवार में बहुत सारे वर्ग पनप रहे हैं , आज सभी की भावनाओं को एक कट्टर राष्ट्रवादी पार्टी छद्दम राष्ट्रवाद की तरफ ले जा रही है जिसमें सिर्फ और सिर्फ एक धर्म विशेष को आगे करके अन्य धर्मों को नीचा दिखाया जा रहा है ? दंगाई भीड़ ने पहलू खान, दरोगा सुनील कुमार सिंह को मार दिया और सजा किसी को नहीं होती क्योंकि कहीं ना कहीं धर्म विशेष के फर्जी राष्ट्रवादी लोग इससे जुड़े होते हैं जो अपने फायदे के लिए किसी को भी मार सकते हैं।
मंजूर अहमद ने कहा है,
  "देखोगे तो हर पर मोड़ पर, मिल जाएंगीं लाशें
    ढूंढोगे  इस शहर में कातिल ना मिलेगा "
पंथनिरपेक्ष अर्थात सेकुलरिज्म को मानने वाले देश में कितने लोग बचे हैं ?मुझे तो लगता है पंथनिरपेक्षता की हर समय धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और यही लोग आज राष्ट्रवादी बने हुए हैं। हमारा संविधान सबको समान अवसर प्रदान करता है किंतु न्यायपालिका में , उच्चत्तर शिक्षा में ,सचिवालय में आजादी के 73 साल बाद भी हमारा नेतृत्व कितना हैं ?जो नेतृत्व देने के योग्य थे उन्होंने वास्तव में हमें कभी भी नेतृत्व नहीं दिया, क्या हम लोगों को समानता मिली? सामाजिक न्याय आज तक सही मायनों में लागू नही हुआ? भारत में समाजवादी नहीं बल्कि निजीवादी सरकार चला रहे हैं निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है क्या आपको लगता है जनता के दिए गए मैंडेट को पैसे के बल पर नही खरीदा जा रहा है ,हम लोकर्तांत्रिक देश नहीं बल्कि धनतांत्रिक देश बना रहे।
आप के कुछ लोग बेरोजगार हो जाते हैं तो हंगामा ,हमारे करोड़ों लोग 73 सालों से  बेरोजगार हैं और लगातार शोषण सहते आ रहे हैं, क्या सही मायनों में हमें संवैधानिक स्वतंत्रता मिली? 73 सालों में लगभग दो ही पार्टियों ने राज किया उन्होंने उद्देशिका का चीर हरण किया है वर्तमान सरकार के राष्ट्रवादियों से मैं कहना चाहूंगा उद्देशिका बार बार पढ़ें और उसके बाद हिंदू मुस्लिम, ऊंच-नीच, आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय इत्यादि पर बात करें।बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले छदमराष्ट्र वादियों तुम लोगों ने कितने कॉलेज बनाएं महिलाओं के लिए ?कितनी सरकारी बसें चलवाई महिला विद्यार्थियों के लिए ?या नारा सिर्फ हवा में लगाते हो ?एक बलात्कार से पीड़ित महिला के पूरे परिवार को मार दिया जाता है और तुम उस विधायक के पक्ष में रैली निकालते हो , एक  आसिफा के साथ कई दिनों तक लगातार बलात्कार होता रहा और तुम उन लोगों को बचाने की वकालत करते हो ? उनके लिए रैली निकालते हो ?
खट्टर जी बोलते हैं कि हम जम्मू कश्मीर से गोरी  महिलाएं हरियाणा लाएंगे, क्या यह पूरे भारत की महिलाओं का अपमान नहीं है भारत के अन्य राज्यों में स्त्रियां सुंदर नहीं रह गई हैं ? यह उनके सामंतवादी और मनुवादी सोच को दर्शाता है कि किसी महिला को बिना उसकी इच्छा से शादी कर लिया जाए  या अपहरण करके लाया जाए ?50 % महिला जनसंख्या के प्रति आप अपनी मानसिकता बदलिए और उनकी गरिमा की बात करिए।मंगल पांडे , महात्मा गांधी  व अंबेडकर जैसे इत्यादि महापुरुषों को अपशब्द कहकर तुम दर्शाना क्या चाहते हो ? हजारों ट्रोल आपने पैदा करके किसी ना किसी तरह समाज के सम्मानित व्यक्तियों की गरिमा पर लगातार चोट करते आए है जबकि संविधान की उद्देशिका हमें गर्व के साथ जीने का अधिकार देती है। सरकार से सवाल पूछने का अधिकार देती है पर किसी ना किसी तरह आप हमेशा हमारी आवाज दबाना चाहते हैं।
जम्मू कश्मीर के लोगों को उनके घरों में कैद करके हम कौन से उनको विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दे रहे हैं लगातार कई दिनों से वहां पर इंटरनेट सेवा आदि बंद है, वह भी तो भारत का एक अभिन्न अंग है उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
"तुम्हारे इतिहास बदलने से ,कभी इतिहास नहीं बदल जाएगा,  किताबें तुमने भी पढी हैं ,और किताबें हमने भी पढी है" आर्थिक असमानता इतनी बढ़ चुकी है कि आर्थिक न्याय आज हास्य पद लगने लगा है याद रखना भारत तब तक समावेशी विकास और वृद्धि नहीं कर सकता जब तक कि एक एक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ नहीं जाता।  Jai Hind Jai Bharat ,

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...