Skip to main content

धारा 370 हटाना बीजेपी की एक सोची समझी रणनीति है जो 19 जून 2018 को गठबंधन तोड़ने के समय बनी थी

 आज गृह मंत्री अमित शाह जी ने धारा 370 हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश किया ,जिसके कई पहलू हैं सबसे बड़ा पहलू यह है कि यह बीजेपी की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा था, जिसे विपक्ष बिल्कुल समझने में नाकाम रहा, यह योजना 19 जून 2018 को बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन टूटने के समय हो गई थी, जिस के लक्षण मार्च 2018 से ही दिखने लगे थे जब जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री हसीब ड्राबू को कैबिनेट से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने कश्मीर को एक "सामाजिक मुद्दा" माना था जिससे पीडीपी खासे नाराज थी, उन पर बीजेपी की तरफ अधिक झुकाव को लेकर के  कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। यह एक साफ संदेश था कि बीजेपी और पीडीपी आपस में ज्यादा दिन तक गठबंधन नहीं कर पाएंगी।उस समय गवर्नर  एन एन बोरा थे
बीजेपी ने गठबंधन तोड़कर के जम्मू कश्मीर में 20 जून राज्यपाल शासन लागू कर दिया, यह बीजेपी का एक मास्टर स्ट्रोक था अमरनाथ यात्रा तक राज्यपाल एनएन वोहरा का कार्यकाल बढ़ाया गया । खंड 92 के अंतर्गत राज्यपाल शासन जम्मू कश्मीर में लगाया गया ,यह पहली बार नहीं है जब जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया गया हो ,पिछले चार दशकों में सात बार जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लग चुका है।
इस दौरान महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला तथा अन्य विपक्षी पार्टियों  मिलकर सरकार बनाना चाहती थी लेकिन आपस के मतभेद और बीजेपी की कुशल रणनीति के कारण सरकार नहीं बना पाई, किसी न किसी माध्यम से खामियां बताई गई जैसे एक बेहद  हास्यप्रद घटना हुई थी कि विपक्षी पार्टियों द्वारा भेजा गया फैक्स राज्यपाल कार्यालय में एक दिन बाद पहुंचा ,फिर भी विपक्ष को नहीं समझ में आया की बीजेपी क्या करना चाहती है? जबकि बीजेपी को उनके एक-एक कदम के बारे में पता था।
इस समय सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल हैं जिनकी नियुक्ति 21 अगस्त 2018 को हुई थी। जम्मू कश्मीर में थोड़े से हथियार मिलने पर निम्नलिखित घटनाएं होती हैं ।1=एक अगस्त को 2800 जवानों की तैनाती कर दी गई
2= दो अगस्त को सरकार के इस फैसले को घाटी के नेताओं ने विरोध किया, इसलिए यात्रा को बीच में रोक दिया गया तथा तीर्थ यात्रियों को वापस जाने के लिए कहा गया ।
3= तीन अगस्त को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, "लोगों को डरने की जरूरत नहीं है हम उचित कदम उठा रहे हैं" तथा यात्रियों को एअरलिफ्ट करके अन्य प्रदेशों में भेजा गया।
4 =अगस्त को नेशनल कांफ्रेस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही साथ कांग्रेस के नेता उस्मान मजीद और सीपीआईएम के नेता एमवाई तारगर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया तथा सेक्शन 144 जम्मू कश्मीर में लगा कर दिया गया।




गृह मंत्री अमित शाह  जी ने सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक मीटिंग किया तथा घाटी में हजारों बुलेट प्रूफ मोबाइल बनकँर लगवाए गयें। आज सुबह पीएम मोदी ने कैबिनेट की अध्यक्षता की तथा धारा 370 संशोधित करने का आश्वासन दिया ।
तदनुसार अमित शाह जी ने राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया ।गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख के लिए अलग केंद्र शासित प्रदेश की घोषणा की ,लेकिन यहां पर कोई विधानसभा नहीं होगी तथा जम्मू और कश्मीर  अलग  केंद्रशासित प्रदेश होगें, जहां दिल्ली और पांडिचेरी की तरह अलग विधानसभा होगी ।शाह जी ने कहा कि राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद अनुच्छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे ।
अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को विशेष अधिकार देता है इसके मुताबिक भारतीय संसद, जम्मू कश्मीर के मामले में रक्षा, विदेश और संचार के लिए कानून बना सकती है इसके अलावा किसी कानून को लागू करवाने के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार की मंजूरी लेनी पड़ेगी ।
इसलिए आम चुनाव के साथ 2019 में जम्मू कश्मीर में चुनाव नहीं हुए ताकि कोई मंत्री ना रहे ,ना ही जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री से अनुमति लेने की जरूरत पड़े, इसमें भाजपा पूरी तरह सफल रही एकदम तीर निशाने पर लगा है ।
धारा 370 को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

Comments

  1. Tu hi ek samakhdar hai jo samjh paya.... abbey chutiye sabko pata hai sochi samjhi neeti thi... BJP ne es bat ko apne manifesto me dala hua tha kai saal se..

    ReplyDelete
    Replies
    1. Welcom troll ,tumhara swagat hai .....,lekin apna sahi photo aur id lga kar mat rakhna kya pta kab tumhara no aa jaye

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...