Skip to main content

बहुजनों के खिलाफ बहुजन

आरएसएस और बीजेपी अपने नरम और गर्मवादी रुख के कारण बहुजनों को बहुजनों के विरुद्ध लड़ाने में सफल हुई हैं। बीजेपी के लोगों ने बहुजन की बढ़ती ताकत को पहचाना और एक बहुजन को दूसरे बहुजन के खिलाफ शाम दंड भेद लगाकर खड़ा कर दिया ,इसमें इनकी संघी विचारधारा बिल्कुल सफल रही, जैसे उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बहुजन केशव प्रसाद मौर्य को चेहरा बना करके लड़ा गया, लेकिन मुख्यमंत्री बाबा जी बनें, इसी तरह से अनुप्रिया पटेल ,नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, रामदास अठावले इत्यादि बहुजन के चेहरे हैं जिन्हें मुखौटा बनाया गया ।
नार्थईस्ट में ये लोग गाय खाने की अनुमति देते हैं , किंतु उत्तर भारत में इसका विरोध भी करते हैं,इसी लचीलेपन के कारण  इतना बड़ा महागठबंधन होने पर भी उत्तर प्रदेश में जीत की जगह हार मिली ।
26 साल पहले इटावा में पहली बार बसपा संस्थापक कांशीराम जी उपचुनाव में जीतकर संसद पहुंचे थे ,इसमें उनकी मदद माननीय मुलायम सिंह यादव ने किया था, यह चुनाव 1991 में हुआ था ।
1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद भी मुलायम सिंह यादव और कांशी राम ने 1993 में गठबंधन करके बहुजनों की सरकार बना लिया, जिसमें बसपा को 67 और मुलायम सिंह यादव को 109 सीटें मिली थी, दोनों दलों के पिछड़े, अति पिछड़े और मुस्लिम वोटरों ने हिंदुत्व की लहर को काटने का काम किया था ,इसमें एक नारा दिया गया था "मिले मुलायम कांशीराम हवा में उड़ गयें जय श्री राम" बहुत चर्चित रहा, हालाकि यह गठबंधन ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया जो कि 2 जून 1995 को गेस्ट हाउस कांड होने से समाप्त हो गया ,लेकिन उसके बाद भी कई बार बहन कुमारी मायावती जी सरकार में रही ,कुछ समय के लिए 2000 , 2005 में तथा 2002 से 2003 तक  व 2007 से लेकर 2012 तक , इसी तरह समाजवादी पार्टी के भी कई बार मुख्यमंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव 4 दिसंबर 1993 से 3 जून 1995 तक तथा 29 अगस्त 2003 से 3 मई 2007 तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे , तत्पश्चात 2012 से लेकर के 2017 तक अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री बने ,लेकिन फिर 2014 में हिंदुत्ववादी  एजेंडे ने इन दोनों पार्टियों को जीरो और 5 सीट पर रोक दिया ।
विधानसभा के लिए सपा को कांग्रेश से गठबंधन करना पड़ा उसमें भी करारी हार हुई । उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा का महागठबंधन होने के बाद भी करारी हार का मुंह देखना पड़ा ,2019 के हार के मुख्य कारण निम्नलिखित थें।
1. "मिले मुलायम कांशीराम फुर्र हो गयें जय श्री राम" जैसे नारों की कमी व बहन जी का नारों के लिए सफाई देना। 
2.बीजेपी के द्वारा एक बहुजन के सामने दूसरे बहुजन को खड़ा करना  ।
3.अखिलेश यादव का बार-बार मंदिर जाना ।
4.बहन जी का सवर्णों के पक्ष में बात करना ।
5.पीसीएस के त्रिस्तरीय आरक्षण को रद्द करना तथा उस पर चुनाव के दौरान भी मौन रहना ।
6.प्रमोशन में आरक्षण का पर्चा फणवाना। 
7.उस व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाना जिसका कुर्मी वोटरों पर पकड़ बहुत कम थी ।
8.बीएसपी का ईएसडब्ल्यूएस जैसे मुद्दों का सपोर्ट करना तथा लंबे समय से इसका मांग करना ।
9. सपा के साथ-साथ बसपा का भी परिवारवाद से ग्रसित होना ,चुनाव के समय राष्ट्रीय मीडिया द्वारा भतीजे आकाश को बार बार दिखाना।
10.सपा सरकार का सरकार में रहते हुए भी सवर्णों को समान अवसर दिया , जबकि ओबीसी एससी एसटी को कहीं भी वरीयता नहीं दिया गया।
11.बीएसपी का वन मैन आर्मी होना।
12. शीर्ष नेतृत्व का स्वर्णो के द्वारा कहीं ना कहीं घीरे रहना।

इत्यादि अत्यंत घातक सिद्ध हुए, आज भी अखिलेश यादव और मायावती का बहुत से मुद्दों से भागना।बसपा प्रमुख ने कभी भी पार्टी कार्यकर्ताओं से सतीश चंद्र मिश्रा के बारे में कोई राय नहीं मांगी ,बार-बार आवाज उठ रही है कि पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं रह गया है जबकि सब की सुनी जानी चाहिए,वरना बहुजन आन्दोलन किस काम का ?
बड़े-बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर करती जा रही हैं जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है ,बीजेपी अपनों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है इससे इनको सीख लेना पड़ेगा, पर दोनों पार्टियां लगता है दिशाहीन हो गई है ऐसी ही दशा बिहार में आरजेडी में देखने को मिल रही है, इसका शीर्ष नेतृत्व तेजस्वी यादव लगभग लोकसभा चुनाव के बाद से ही मुख्य राजनीतिक मुद्दों से गायब चल रहे हैं। 
हालांकि जनता पहले से ज्यादा जागरूक है ,2 अप्रैल भारत बंद इसका एक सीधा-साधा उदाहरण है ,कई नेतृत्व उभरे हैं लेकिन सगंठन के अभाव के चलते, ज्यादा सफल नहीं हो पा रहे है, जैसे चंदशेखर रावण ,जिग्नेश मेवाणी, इंदु चौधरी, प्रोफेसर रतनलाल ,अनिल यादव जय हिंद ,सूरज मंडल ,अशोक भारती ,नितिन चौधरी  इत्यादि। कहीं ना कहीं उचीत संगठन ना होने के कारण यह आंदोलन बिखरता जा रहा है 
प्रेम दास अठावले जैसे लोग राजाओं की प्रशंसा करने में मस्त हैं ,रामविलास पासवान जी आज भी मौसम वैज्ञानिक बने हुए हैं, तथा नीतीश कुमार जी पलटू चाचा बनकर रह गए है ।
बहुजन वर्सेस बहुजन करके बीजेपी ने बहुजनों के वोटों में सेंधमारी किया। इसे जितना जल्दी हो सके ,उतना जल्दी समझ लेना पड़ेगा ,बीजेपी को हराना आसान नही है पर अशम्भव भी नहीं, लेकिन सभी नेतृत्व को एक साथ एक मंच पर आना पड़ेगा ,बहुजन विरोधी बीजेपी की पोल खोलनी पड़ेगी या तो भाषण के जरिए ,लेख के जरीए , यूट्यूब चैनलों के माध्यम से, सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ेगी, आपको भरोसा दिलाना पड़ेगा कि आप उनके अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, जिससे सारे बहुजन मजबूर हो जाए एक मंच पर आने के लिए ,वरना अपनी यह जनता है ऐसे ही लुटती रहेगी ,अपने लोगों की बात करना गुनाह माना जाएगा , सामाजिक न्याय की बात करने वाले लोगों पर आतंकवादी धाराएं लगा करके जेल भी भेज दिया जाएगा ,हो सकता है जान भी देना पणें,इसलिए लगातार सवाल पुछतें रहीए। लोगो को जागरूक करते रहिए ,ताकि समाज में हजारों काशींराम व लोहीया जैसे लोग पैदा हो सकें।

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...