Skip to main content

प्रधान जी नहीं रहें

रविवार होने के नाते रात में देर से सोया था, काफी तेज बारिश हो रही है रात में लगभग सुबह 4:00 बजे नींद आई, सुबह-सुबह 3-4 बार फोन की घंटी बजती है लेकिन अज्ञात काल होने की वजह से उठाने का मन नहीं था फिर भी बड़ी मुश्किल से उठाया ,फोन पर मेरे गांव के चाचा जी अजय जो कि प्रधान बाबा के लड़के है उन्होंने पूछा,  "कहा हो "? और आगे बतायें मेरे पिताजी नहीं रहे ।यह  सुनकर  मन बेहद ही भयभीत हो गया ,पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब बताया छोटे अनुज राकेश ने अभी अभी जानकारी दिया है। शायद मेरा विश्वास सच में बदल गया मैं तो एकदम दंग रह गया कैसे इतनी बड़ी घटना हो गई ?माता जी को फोन किया, उन्होंने  भी बताया प्रधान जी नहीं रहे , प्रातः सुबह सुबह तख्ते से गिरे और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले काल के गर्त में समा गयें ,3 दिन पहले अर्जुन चौहान चाचा की पत्नी भी नहीं रही, उन्हें भी अस्पताल नहीं पहुंचायाँ जा सका, शायद उनकी मृत भुखमरी और क्षय रोग से हुई थी पैसों के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाई थी वो, अपने पीछे 4 बच्चे छोड़ गई हैं।
 पूर्व प्रधान विंध्याचल बाबा को क्या हुआ था अभी तक कोई जानकारी नहीं ,मेरे लिए बेहद ही दुखद घटना है शायद भारत के हर एक गांव में एक दूसरे का दिल का रिश्ता होता है परिवार जैसा संबंध होता है ,मेरा पूरा गांव भी मेरे परिवार की तरह है  जिसमें सभी से भाई-बहन ,दादा -दादी ,चाचा-चाची  इत्यादि कोई न कोई रिश्ता है ।कहां जाता है असली भारत आज भी गांवों में बसता है ,शहरों में तो नया भारत बनाया जा रहा है,जहाँ पड़ोसी से कोई रिश्ता नहीं होता है, पड़ोसी से हम अनजान होते हैं तो पूरे कॉलोनी को जानना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है।
 जब से होश संभाला प्रधान जी को प्रधान बाबा ही कहता था ,अक्सर करके प्रधान जी कुदाल लिए अपने खेतों में काम करते दिखाई देते थे, प्रधान जी की फसलें हमेशा लहलहाती रहती थी जब भी मिलते थे,  मै प्रणाम किया करता था और  कुशल छेम हो जाया करते थी। कुर्ता पजामा पहने हुए, एक साइकिल लिए  उनकी तस्वीर बन जाती है ,इस बार जब घर गया था तो मुलाकात हो नहीं पाई ,जब भी मैं घर जाता हूं दोस्तों के साथ लगभग सभी लोगों से मिलने उनके घर जाया करता हूं ।जब से मैंने होश संभाला तब से निरंतर लोगों से मिलता रहता हूं प्रधान जी से अंतिम मुलाकात 22 अक्टूबर 2017 को हुई थी अपने खेतों में काम कर रहे थे। ग्रामीण  जिंदगी से बेहद ही दुखी थे। उन्होंने कहा इसी गांव  से जिंदगी शुरू करने वाले आपके पिताजी बहुत मेहनत करते थे, कोईरार से लेकर, रात को लालटेन जला कर पढ़ाई करने तक,आपके पिता जी ख्वाब देखे थे डॉक्टर बनने का उसे आपने पूरा किया पर हम लोगों के लिए आज भी आपके पिता जी ही डॉ हैं। प्रधान जी को भी मुझमें मेरे पिता जी नजर आते थे ,लेकिन आधुनिक गांव के लड़कों से बेहद नाराज भी थे उन्होंने कहा आज तो तमाम सुविधाएं होते हुए भी लड़के पूरे दिन मोबाइल चलाते रहते हैं या डीजे मंगा कर के विभिन्न त्योहारों की खुशियां मनाते रहेगें,किताबे खुलती नहीं और हम लोगोंं के जितना संघर्ष भी नहीं कर पाते। लगभग 100 ताण के पौधें उन्होंने अपने खेतों में लगा रखे हैं, प्रधान जी ने कहा था यह तो मैं बच्चों के लिए लगा रहा हूं ,पता है जब यह ताड़ी देने लायक होंगे तो मैं जिंदा नहीं रहूंगा फिर भी आने वाली पीढ़ियां जब इस का रसपान करेंगी तो मुझे जरूर याद करेंगी , आज "प्रधान जी नहीं रहे" ।अब शायद कोई दूसरा इतना परिश्रमी प्रधान ना मिले, आज से एक और ग्रामीण परिवार का सदस्य नहीं दिखेगा हमेशा हमेशा के लिए। वास्तव में प्रधान जी का जीवन  संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में बीता है, मैं आज उनकों अंतिम बार नमन करना चाहूंगा ,भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Comments

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...