Skip to main content

भारतीय महिलाएं: अधिकार एवं सामाजिक स्थिति

 भारत में समानता लाने के लिए क्रांति क्यों नहीं हो पा रही है इसके तमाम कारण है इसी में से सबसे जो महत्वपूर्ण कारण है अभी तक जो मेरी नजर में आया है,  "बहुत पहले भारत को चार वर्गों में बांटा गया था था इन वर्णो को, हजारों जातियां में बांट दीया गया और उन व्यक्तियों से जो भी कार्य कराया जाता था उसी से मिलती-जुलती उनकों जाति दे दी गई और जातियों में भी बहुत सारी उपजातियां हैं "
आपने देखा होगा कि अमेरिका में सिर्फ 2 वर्ग था श्वेत और अश्वेत की लड़ाई थी इसलिए वहां पर आसानी से सामाजिक न्याय लागू हो गया इसी तरह से रूस में भी देखेंगे शोषित और सोशक वर्ग था इसकी वजह से उन्हें भी काफी सफलता मिली लेकिन भारत में हजारों जातियां होने के कारण हमें यह सफलता नहीं मिल पा रही है अतः किसी भी तरीके से करके यदि इन जातियों का एक विशेष वर्ग बनाया जा सके जिसकी वजह से यह लोग आपस में भावनात्मक रूप से जुड़ सके तो सामाजिक न्याय बड़े ही आसानी से लागू किया जा सकता है किंतु ऐसा करेगा कौन जब तक कोई बुद्धिजीवी या बड़ा नेता समाज में सामने नहीं आ जाता, यह कार पाना संभव ही नहीं असंभव है कुछ हद तक आरक्षण ने लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया लेकिन स्त्रोतों की की संख्या कम होने के कारण लोगों को उतनी सफलता नहीं मिल पाई, जितनी मिलनी चाहिए थी अतः लोग अपनी जाति अपने धर्म इत्यादि में आ जाते हैं यह बहुत ही प्राथमिक स्तर से शुरू करना पड़ेगा जातिवाद से लड़ने की लड़ाई अत्यंत ही कठिन है ज्योतिबा फुले जी ने जाति तोड़ो आंदोलन चलाया था उसी रास्ते पर चलकर के सबको जाति को तोड़ना पड़ेगा अन्यथा सामाजिक न्याय के विषय में आप सोचना छोड़ दीजिए।
जब बात आती है भारतीय महिलाओं की  तो उन्हें  नियंत्रित करके ही उपरोक्त  जाति व्यवस्था में बहुत हद तक नियंत्रण किया जा रहा है तथा साथ ही साथ महिला आरक्षण को जिसे जैसे परिभाषित करना होता है उस तरीके से इस आरक्षण को परिभाषित कर लेता है ,राज्य स्तर पर महिलाओं को लगभग 20% आरक्षण दिया जाता है  जिला पंचायत स्तर के चुनाव में 33% हैं लेकिन विधानसभा, लोकसभा इत्यादि चुनाव में इनकी स्थिति काफी बुरी है अभी हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली चुनाव में केवल 8  महिलाएं चुन करके विधानसभा में पहुंची हैं जो कि दिल्ली जैसे शहर के लिए एक शर्मनाक महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, दिल्ली में लगभग 50% महिलाएं हैं जिनका नेतृत्व मात्र 8 महिला विधायक करेंगी, कहां तक का न्याय है ? यह आप को तय करना है! अब महिलाओं की दो बहुत महत्वपूर्ण पार्टियां बन चुकी हैं जिनका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं फिर भी इस 48% आबादी को अधिकार क्यों नहीं दिया गया?  बहन कुमारी मायावती जी का जो कि एक राष्ट्रीय पार्टी चलाती है,उनका मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत सम्मान करता हूं एक दलित महिला होते हुए भी इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी चलाना , पितृसत्तात्मक देश में एक बहुत बड़ी दिलेरी का काम है ,फिर भी वह कभी कभार ही महिलाओं के मुद्दे पर खुलकर मुखर हो पाती है ममता बनर्जी जी जो वर्तमान में बंगाल की मुख्यमंत्री हैं उन्होंने थोड़ी सी कोशिश की लोकसभा में तमाम महिलाओं को टिकट दिया यह जानते हुए कि अभी हमारा समाज महिलाओं के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहा है, एक सकारात्मक पहल था ।
बड़े दुख की बात है कि आजादी के 72 साल बाद सुप्रीम कोर्ट महिलाओं को सेना में अधिकारी बनने के पक्ष में निर्णय देता है फिर भी तमाम लोग इसका विरोध करते नजर आते हैं  ऐसा क्यों है  क्या आप ऐसा समाज बनाना चाहते हैं जिसमें भारत  के 48.2% महिलाओं का  नेतृत्व ना के बराबर हो ? अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मज़दूर आंदोलन से उपजा है. इसका बीजारोपण साल 1908 में हुआ था जब 15 हज़ार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी,वो दिन 8 मार्च था।
इसके अलावा उनकी मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का अधिकार भी दिया जाए. एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया गया।
  भारत में महिलाओं को कुछ अधिकार तो मिले है, साथ ही साथ तमाम पाबंदियां  ,इसी समाज ने लगा दिया है,  इन्हीं में से दहेज प्रथा बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है बहुत सारी महिलाएं कामकाजी है फिर भी उनसे जब दहेज की मांग की जाती है तो उनके लिए बड़ी दुख की बात होती हैं ,कभी ऑनर किलिंग के नाम पर अथवा घरेलू हिंसा के नाम पर इनका उत्पीड़न लगातार समाज में बना हुआ है समाज को महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की ज़रूरत हैं
 लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान भारत के हर कोने में खोल देना चाहिए लेकिन जहां तक मुझे जानकारी है भारत में सिर्फ दो ही महिला मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं । लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज आज भी भारत का प्रथम महिला कॉलेज बना हुआ है साथ ही साथ भारत के 10 शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में शामिल भी है क्योंकि यहां इलाज के साथ-साथ तमाम क्षेत्रों में विकास के लिए कार्यक्रम चलता रहता है चाहे खेल हो या मॉडलिंग हो या नाटक हो या  नृत्य हो या किसी राजनीतिक या सामाजिक मुद्दे पर बहस हो ,सभी क्षेत्रों में इन्होंने एक उत्कृष्ट कार्य किया हैं, शाम को कैंपस में जब आप बाहर निकलते हैं तो कोई गानें गाते हुए ,कोई डांस करता हुआ  या कोई नाटक मंडली नाटक करते हुए आप को दिख जाएगी, यहां का पुस्तकालय लगभग 24 घंटे खुला रहता है जबकि ऐसी सुविधा उत्तर प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में नहीं है ,इस तरह का स्वस्थ वातावरण हर जगह होना चाहिए।
 लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के कैंपस प्रिंसेस  में भाग लेती महिला प्रतिभागी ।

उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में महिलाओं की स्थिति और शिक्षा तथा नेतृत्व सुधारने के लिए इन्हें महत्वपूर्ण अधिकार दिए जाएंगे और इस समाज का नेतृत्व सभी क्षेत्रों में होगा ,तभी महिला दिवस मनाने का जो हमारा लक्ष्य है वह पूरा हो पाएगा , भारत के सभी महिलाओं के साथ-साथ अन्य को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई ।

Comments

  1. Right chachaji.......there must be equality between men and women.Then India would be developed country.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक मुलाकात रवीश कुमार सर के साथ

एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार सर रवीश कुमार जी से मुझे मिलने का प्रथम अवसर 24 फरवरी 2019 को मिला, सर मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में अपना एक प्रोग्राम करने वाले थे ।रवीश सर का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था उन्होंने हाई स्कूल लोयला पटना से पास कीया,  उच्चतर माध्यमिक में मैथ लिया, जबकि उन्हें मैथमेटिक्स बहुत कठिन लगती थी ,किसी शुभचिंतक ने उन्हें सलाह दी थी कि आप साइंस पढ़िए और न्यूटन बनीए, यह उनके जीवन की अंतिम गलती थी जो दूसरे के कहने पर उन्होंने साइंस विषय का चयन किया ।उन्होंने खुद स्वीकार किया है वह किसी तरह मैथमेटिक्स का रट्टा मार कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कीयें, लेकिन आगे उन्होंने तय किया अब वही करेंगे ,जो उन्हें अच्छा लगेगा ,इसके बाद देशबंधु कॉलेज नई दिल्ली से स्नातक की उपाधि लीया तथा आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। आईआईएमसी में पत्रकारिता की केवल  ऑल इंडिया स्तर पर 60 सीटें हैं ,जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई करना बहुत से लोगों का ख्वाब होता है।सर ने नयना दासगुप्ता से विवाह किया, जो लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाती हैं । सर ने...

भारतीय मजदूर और उनकी समस्याएं तथा निवारण!

 जमालो मकदम एक 12 साल की लड़की जो तेलंगाना में मिर्च के खेतों में कार्य करती हैं 15 अप्रैल को अपने घर के लिए चलती है जिसका घर बीजापुर छत्तीसगढ़ में है और उसके समूह में कई लोग रहते हैं इसमें तीन और बाल मजदूर तथा 8 महिलाएं भी शामिल होती हैं घर पहुंचने से पहले 18 अप्रैल को सुबह दम तोड़ देती है उसको ना तो पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी की होती है ना ही उसे खाना खिलाने की जिम्मेदारी किसी की होती है क्योंकि वह एक मजदूर थी असंगठित क्षेत्र की एक मजदूर जिसे कभी कोई फायदा नहीं मिलता, मजदूर ही नहीं बाल मजदूर थी वो  कहने को तो बहुत से कानून हैं लेकिन इस अपराध के लिए सजा किसको मिलेगी?  दूसरी घटना एक दिल्ली के मजदूर की है अपना घर-बार, माँ-बाप, पत्नी-बच्चे सबको छोड़ मऊ के बृजभान राजभर दिल्ली में मजदूरी करते थे। जिस किराए के मकान में वो रह रहे थे उसके मकान मालिक ने उन्हें 18/04/2020 को कोरोना ग्रसित कह कर मकान से बाहर निकाल दिया। सड़कों पर बिना खाये पिये भूख से पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को उनके मौत सूचना दी और उन्हें पीलिया की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। इनके प...

मुसोलिनी और उसका फासीवाद

   फासीवाद को समझने से पहले हमें कुछ अन्य शब्दों को भी जान लेना पड़ेगा । देशभक्ति का मतलब होता है यदि आप अपने देश से प्रेम करते हैं,देश के लोगों से प्रेम करते हैं आपके देश के खिलाफ कोई उंगली उठाता है तो आप उसे समझाते हैं किंतु राष्ट्रवाद का मतलब होता है आप अपने देश से प्रेम करते हैं और आपके देश पर कोई उंगली उठाता है  तो आप उसे खत्म करने या नष्ट करने की बात करते है, और इसी से मिलता-जुलता  शब्द है "उगृ राष्ट्रवाद" इसमें हिसां को जरूरी माना गया है जो आजकल देश में एक्सट्रीम हिंदूवाद चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है, ऐसे ही विचारधाराओं की तमाम देशो में मांग की जा रही है । फासीवाद का अर्थ होता है लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना एवं विरोधियों का निर्मम दमन करना, जो कि आज की कई देशो की सरकारों में देखा जा सकता है विरोधियों को किस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग करके डराया धमकाया जा रहा है और यहां तक कि जजों की हत्या भी कराई जा रही है फासीवाद के संस्थापक मुसोलिनी थे जिनका जन्म 29 जुलाई 1883 को ईटली में हुआ था, इनके पिता का नाम अलेक्जेंड्रो मुसोलिनी था जो कि एक...